एक्सप्लोरर

NZ vs SA: केन विलियमसन ने सबसे कम पारियों में जड़ डाला 32वां शतक, सचिन और पोंटिंग जैसे दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

Kane Williamson: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट की चौथी पारी में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने 133 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. इसके साथ ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया.

Kane Williamson Records: न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को संपन्न हुए हेमिल्टन टेस्ट में भी शतक जमा दिया. पिछली 11 पारियों में यह उनका 7वां शतक है. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका ओवरऑल 32वां सैकड़ा है. इस दमदार शतक की बदौलत उन्होंने एक बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अब सबसे कम पारियों में 32वें शतक तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने स्टीव स्मिथ, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पछाड़ दिया है.

विलियमसन ने अपने करियर की 172वीं टेस्ट पारी में 32वां शतक जमाया. जबकि स्टीव स्मिथ ने 174 पारी, रिकी पोंटिंग ने 176 पारी और सचिन तेंदुलकर ने 179 पारी में 32वां टेस्ट शतक जमाया था. इसके साथ ही वर्तमान में क्रिकेट खेल रहे एक्टिव खिलाड़ियों में वह अब सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में स्टीव स्मिथ (32) के बराबर पहुंच गए हैं. 

इस मामले में भी हुए नंबर-1
केन विलियमसन ने हेमिल्टन टेस्ट की चौथी पारी में अपना 32वां शतक पूरा किया. टेस्ट मैचों की चौथी पारी में यह उनका 5वां शतक था. इस मामले में भी वह अब टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के यूनिस खान की बराबरी की है. यूनिस खान के नाम भी टेस्ट मैचों की चौथी पारियों में कुल 5 शतक दर्ज हैं. सुनील गावस्कर (4), रिकी पोंटिंग (4) और ग्रीम स्मिथ (4) इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं.

न्यूजीलैंड को दिलाई जीत
केन विलियमसन ने अपने इस दमदार शतक की बदौलत न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट में जीत दिला दी. दक्षिण अफ्रीका ने यहां न्यूजीलैंड को 267 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 117 रन पर 3 विेकेट गंवा दिए थे. यहां से केन विलियमसन ने विल यंग के साथ नाबाद 152 रन की साझेदारी कर कीवी टीम को जीत दिलाई. केन विलियमसन ने 133 रन की नाबाद पारी खेली.

यह भी पढ़ें...

Unmukt Chand: अंडर-19 में टीम इंडिया के कप्तान रहे, अब भारत को ही देंगे चुनौती; टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए की ओर से खेलेंगे उन्मुक्त चंद

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget