एक्सप्लोरर

ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- विराट कोहली ने कहा है, मैं टी20 विश्व कप में ओपनिंग करूंगा

23 साल के इस बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो मैचों में 32 गेंदों पर 84 और 25 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए. हालांकि, उनके ये प्रयास काम नहीं आए, क्योंकि उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. 

Ishan Kishan will open in T20 World Cup: मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज़ ईशान किशन ने 17 अक्टूबर से संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने उनसे कहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है. 

23 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो मैचों में 32 गेंदों पर 84 और 25 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए. हालांकि, उनके ये प्रयास काम नहीं आए, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स से नेट रन रेट में पिछड़ने के कारण उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. 

बता दें कि टी20 विश्व कप में भारत के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का ओपनिंग करना तय है. साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि उनके साथ पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल पारी की शुरुआत करेंगे. लेकिन अब ईशान के इस बयान ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं.  

ईशान किशन ने कहा, "मुझे पारी की शुरुआत करना पसंद है और यही बात विराट भाई ने भी कही है. लेकिन शीर्ष स्तर पर आपको हर चीज के लिए तैयार रहना होता है." किशन को खुशी है कि उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है जो कि एक बड़े टूर्नामेंट से पहले भारत के लिए अच्छा है. उन्होंने कहा, "विश्व कप से पहले अच्छी लय में लौटना मेरे लिए और टीम के लिए अच्छा है."

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने आखिरी लीग मैच में कम से कम 170 रन के अंतर से जीत हासिल करनी थी जो कि लगभग असंभव था. हालांकि पांच बार के चैंपियन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच में 235 रन बनाए थे. लेकिन फिर भी टीम टॉप चार में जगह नहीं बना पाई.

किशन ने कहा, "अच्छी मानसिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे पता था कि हम करो या मरो की स्थिति में हैं. यह सिर्फ इरादा और सकारात्मक मानसिकता थी. आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा. उस मानसिकता में रहना महत्वपूर्ण है. मैंने विराट भाई, एचपी (हार्दिक पांड्या) और केपी (पोलार्ड) के साथ बातचीत की और वे भी ऐसे ही इरादों के साथ उतरे थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget