एक्सप्लोरर

IND vs ENG: राहुल द्रविड़ का कहना न मानना पड़ा महंगा? जानें क्यों भारत की टेस्ट टीम से बाहर हुए ईशान किशन

Ishan Kishan: भारत की टी20 स्क्वाड के बाद टेस्ट टीम से भी ईशान किशन बाहर हो गए हैं. कोच राहुल द्रविड़ द्वारा घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह पर ध्यान न देने के कारण उन्हें संभवतः बाहर होना पड़ा है.

India Test Squad: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित हुई भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए केएस भरत और ध्रुव जुरेल को 16 सदस्यीय टेस्ट स्कवाड में मौका मिला है. अब यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर ईशान को बैक टू बैक सीरीज से बाहर क्यों होना पड़ा है. पहले उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली थी और अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होना बता रहा है कि कहीं न कहीं तो दिक्कत जरूर है.

इस मसले की शुरुआत ईशान के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से नाम वापस लेने को लेकर हुई थी. बीसीसीआई ने बताया था कि ईशान ने निजी कारणों से ब्रेक लिया है लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि ईशान किशन नाराज चल रहे थे. वह लगातार टीम के साथ ट्रेवल कर रहे थे लेकिन उन्हें केवल तभी प्लेइंग-11 में मौका मिल रहा था, जब कोई अन्य खिलाड़ी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होता. इसी कारण से ईशान ने मानसिक थकावट को आधार बताकर बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था. बीसीसीआई को उनका फैसला जायज लगा था इसलिए ईशान को ब्रेक दे दिया गया.

हालांकि इस दौरान देखा यह गया कि ईशान दुबई में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ पार्टी मना रहे थे. वह एक पापुलर टीवी क्वीज में भी नजर आए. यही बात चयनकर्ताओं को नाराज कर गई और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया. जब कोच राहुल द्रविड़ से इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ईशान अभी उपलब्ध नहीं हैं. जब वह उपलब्ध होंगे तो वह निश्चित तौर पर टीम में होंगे लेकिन इसके पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. यानी राहुल द्रविड़ ने साफ कर दिया था कि बिना घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किए ईशान की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल है.

कोच की सलाह को अनदेखा करना पड़ गया महंगा?
राहुल द्रविड़ की इस वॉर्निंग के बाद भी ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट खेलना सही नहीं समझा. घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जा रहे हैं लेकिन ईशान इसके लिए भी उपलब्ध नहीं हैं. उन्होंने झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन से रणजी खेलने को लेकर कोई संपर्क नहीं किया. वह अभी भी छुट्टियां मना रहे हैं. संभवतः यही कारण है कि ईशान को भारत की टेस्ट टीम में जगह नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: भारत में टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की तैयारियों से खुश नहीं है इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर, जानें किस बात को लेकर है नाराज

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
रन आउट विवाद में दोषी पाए गए सलमान आगा, ICC के एक फैसले ने अक्ल ठिकाने लगा दी
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget