एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत में टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की तैयारियों से खुश नहीं है इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर, जानें किस बात को लेकर हैं नाराज

ENG vs IND Test Series: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बुचर का मानना है कि इंग्लैंड को भारत में टेस्ट सीरीज के पहले कम से कम एक वार्म-अप गेम जरूर खेलना चाहिए था.

England Preparations For India Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू हो रही है. इस सीरीज के लिए इंग्लिश टीम महज 3 दिन पहले भारत आएगी. यानी वह सीरीज से पहले भारत में कोई वार्म-अप मैच नहीं खेलेगी. वार्म-अप मैच की बजाय इंग्लैंड टीम ने अबुधाबी में 11 दिन का ट्रेनिंग कैंप लगाया है, जहां उसके बल्लेबाज भारतीय स्पिन अटैक से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं.

इंग्लैंड टीम प्रबंधन के इस फैसले को लेकर ही एक पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर नाखुश हैं. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर का कहना है कि टीम मैनजमेंट का यह फैसला डरावना है और इससे इंग्लैंड को नुकसान झेलना पड़ सकता है. बुचर के मुताबिक, इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज से पहले भारत में कम से कम एक वार्म-अप गेम खेलना ही चाहिए था.

विज़डन क्रिकेट वीकली से बातचीत करते हुए बुचर ने कहा, 'सच कहूं तो अगर मैं इंग्लैंड की टीम में होता तो थोड़ा डरा हुआ होता. स्क्वाड के ज्यादातर खिलाड़ियों ने जुलाई के बाद से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. सितंबर के अंत में समाप्त हुई काउंटी चैंपियनशिप में इस स्क्वाड के इक्का-दुक्का खिलाड़ी शामिल थे. हम तीन महीने से इस फॉर्मेट से दूर हैं और किसी के पास औसत स्तर का अभ्यास भी नहीं है.'

'एशेज में भी ऐसा ही किया था'
बुचर ने यहा एशेज सीरीज का भी उदाहरण दिया. पिछले साल एशेज के पहले भी इंग्लैंड ने वार्म-अप गेम नहीं खेला था और वह शुरुआती दो मुकाबले हार गई थी. इस पर बुचर कहते हैं, 'पिछली एशेज सीरीज में भी इंग्लैंड टीम ने ऐसा ही किया था. नतीजा यह हुआ था कि वह लय में आने से पहले ही 0-2 से पिछड़ चुकी थी. अब समस्या यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो उन्होंने वापसी कर ली थी लेकिन भारत में भारतीय स्पिनरों के सामने ऐसा करना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि न तो इंग्लैंड के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ बहुत अच्छा खेलते हैं और न ही हमारे पास स्पिन गेंदबाज के अच्छे ऑप्शन हैं.'

'खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ेगा'
बुचर कहते हैं, 'टीम प्रबंधन के इस फैसले (वार्म-अप न खेलने) से बस एक चीज होगी कि खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा दबाव होगा. क्रिकेट फैंस इंग्लैंड के बैजबॉल क्रिकेट को लेकर आकर्षित है. बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम जैसा खेल रही है, उससे हर कोई खुश भी है. लेकिन यह भी है कि हर कोई मानता है कि भारत में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जीतना बेहद मुश्किल है. लेकिन अगर बिना तैयारियों के वहां जा रहे हैं तो लोगों को यह चीज पसंद नहीं आएगी. यह माफ करने वाली चीज़ नहीं होगी.'

यह भी पढ़ें...

AK vs NZ: सईम अयूब के नो लुक शॉट के दिग्गज भी हैं दीवाने, माइकल वॉन और गिलक्रिस्ट ने बताया पाकिस्तान का अगला सुपरस्टार

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget