एक्सप्लोरर

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान बोले- ज़रूरी था ऋषभ पंत की पीठ पर लात पड़ना

एक समय भारतीय टीम में एमएस धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले ऋषभ पंत की आज टीम में जगह नहीं बन रही है. इसे लेकर इरफान पठान ने कहा कि पंत की पीठ पर लात पड़ना ज़रूरी था.

नई दिल्ली: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत एक वक्त तक पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ एमएस धोनी के उत्तराधिकारी माने जाते थे. लेकिन आज टीम में उनकी जगह नहीं बन रही है. पंत के लगातार लचर प्रदर्शन के कारण टेस्ट में अनुभवी ऋद्धिमान साहा कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद बन गए हैं तो वनडे और टी20 में केएल राहुल विकेटकीपर की भूमिका अदा कर रहे हैं. पंत की इस स्थिति पर पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है. पठान ने कहा कि पंत को टीम प्रबंधन और कप्तान कोहली से काफी समर्थन मिला, लेकिन अब उनकी पीठ पर लात पड़ना ज़रूरी था.

ऋषभ पंत को लेकर पंत ने दिया बड़ा बयान

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टड' में पंत को लेकर बड़ा बयान दिया. पठान ने कहा, 'ऋषभ पंत एक युवा खिलाड़ी हैं. लेकिन पिछले कुछ वक्त में उनके ऊपर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा था. अब उनके ऊपर से मीडिया और लोगों का ध्यान हटा है, जो पंत के लिए काफी अच्छा है.'

उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी आपको बहुत ज्यादा समर्थन मिलता है. कोहली ने भी पंत के साथ ऐसा ही किया. उन्होंने पंत पर बहुत भरोसा दिखाया. लेकिन जब आपके पीठ पर लात पड़ती है, तब आपके सही टैलेंट का पता चलता है. मेरा मानना है कि पंत की पीठ पर लात पड़ना ज़रूरी था.

खराब शॉट के कारण कई बार आलोचनाओं का शिकार हुए हैं पंत 

गौरतलब है कि पंत इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार खराब शॉट के कारण आलोचनाओं का शिकार हुए हैं. कई बार इसे लेकर पूर्व क्रिकेटरों ने भी पंत को लताड़ लगाई है. हालांकि, कई पूर्व दिग्गजों का यह भी मानना है कि मीडिया में लगातार सुर्खियों में रहने के कारण उनपर ज़रूरत से ज्यादा दबाव पड़ा, जिस कारण वह अपनी प्रतिभा के अनुकूल प्रदर्शन नहीं कर सके.

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा है पंत का प्रदर्शन

टी20 इंटरनेशनल के 27 मैचों में पंत ने सिर्फ 20.5 की औसत से 410 रन बनाए हैं. इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 122.02 का रहा है. वहीं 16 वनडे मैचों में पंत ने 26.71 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 374 रन बनाए हैं. इसके साथ ही विकेटकीपिंग में भी पंत ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया. हालांकि, टेस्ट में पंत का प्रदर्शन शानदार रहा है. क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट के 13 मैचों में पंत के नाम 38.76 की औसत से 814 रन हैं. टेस्ट में वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगा चुके हैं.

आईपीएल 2020 की तैयारियों में लगे हुए हैं पंत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पंत फिलहाल आईपीएल 2020 की तैयारियों में लगे हुए हैं. वर्तमान में वह सुरेश रैना के साथ गाजियाबाद में अभ्यास कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अभ्यास करते हुए अपने कई वीडियो भी शेयर किए हैं. पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं और इस लीग में उनका प्रदर्शन अद्भुत रहा है.

यह भी पढ़ें-

PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए घोषित की पाक टीम, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की हुई वापसी

IPL से पहले दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में लगेगा भारतीय टीम का कैंप, ये खिलाड़ी करेंगे अभ्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
प्रज्ञान ओझा बने BCCI के नए चीफ सिलेक्टर, अगरकर को किया रिप्लेस; रमेश पवार भी जुड़े
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास
53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड; रणजी में बना नया इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget