एक्सप्लोरर

घरेलू क्रिकेट टीम से भी नकारे गए इरफान पठान

अपनी धारदार गेंदबाजी और स्विंग से बल्लेबाजों के नाक में दम करने वाले इरफान पठान का क्रिकेटिंग करियर अधर में लग रहा है. साल 2003 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इरफान की हालत यह है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है.

नई दिल्ली: अपनी धारदार गेंदबाजी और स्विंग से बल्लेबाजों के नाक में दम करने वाले इरफान पठान का क्रिकेटिंग करियर अधर में लग रहा है. साल 2003 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इरफान की हालत यह है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इरफान को सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया. इस टूर्नामेंट में इरफान बड़ौदा की ओर से खेलते हैं. आईपीएल से पहले खिलाड़ियों के पास अच्छा मौका था कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उम्दा प्रर्दशन कर टीम मालिकों का ध्यान अपनी ओर खीचें लेकिन इरफान को यह मौका नहीं मिल पाया.

इरफान लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. टेस्ट फॉर्मेट में भारत के लिए इरफान आखिरी बार साल 2008 में मैदान में उतरे थे जबकि इरफान ने आखिरी वनडे मैच साल 2012 में खेला था. पिछले साल आईपीएल में भी इरफान कुछ खास नहीं कर पाए थे यहां तक कि उन्हें गुजरात लॉयंस ने आखिर में अपनी टीम में शामिल किया था.

एक समय इरफान को भारतीय टीम के उभरते हुए ऑलराउंडर के तौर पर देखा जाता था. इरफान ने ना सिर्फ अपनी गेंदबाजी से बल्कि बल्लेबाजी से भी सबको प्रभावित किया था लेकिन लगातार चोट और खराब फॉर्म की वजह वे भारतीय टीम से दूर होते चले गए.

टीम इंडिया के मौजूदा बेंच स्ट्रेंथ को देखें तो इरफान की वापसी बेहद ही मुश्किल लग रही है. भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या और उमेश यादव जैसे गेंदबाज हैं जो अपनी गेंदबाजी के साथ फिटनेस में भी टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरे उतरते हैं.

ऐसे में इरफान के पास आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका था लेकिन वहां भी उन्हें मौका नहीं मिल रहा है.

इरफान पठान दुनिया के एकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक लेने का कारनामा किया है. इरफान का यह रिकॉर्ड आज तक अटूट बना हुआ है.

इरफान ने टीम इंडिया के लिए 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले हैं. गेंदबाजी में इरफान ने टेस्ट क्रिकेट में 100, वनडे में 173 और टी-20 में 28 विकेट लिए जबकि बल्लेबाजी में इरफान ने टेस्ट में 1105 रन, वनडे में 1544 रन और टी-20 में 172 रन अपने नाम किया.

टेस्ट क्रिकेट में इरफान ने 1 शतक के साथ 6 अर्द्धशतक जमाए जबकि वनडे में उनके नाम 5 अर्द्धशतक है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget