एक्सप्लोरर

IPL2017: पूर्व चैम्पियन केकेआर का सामना करने के लिए तैयार है किंग्स इलेवन पंजाब

IPL2017: पूर्व चैम्पियन केकेआर का सामना करने के लिए तैयार है किंग्स इलेवन पंजाब


कोलकाता: दो बार के चैम्पियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला सामना इंडियन प्रीमियर लीग के अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब से साथ होगा. पंजाब ने लगातार दो मैचों में जीत दर्ज कर सीजन-10 का शानदार आगाज किया है.


 


गौतम गंभीर की अगुवाई वाले केकेआर ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था. पंजाब के खिलाफ उसका जीत हार का रिकॉर्ड 13-6 का है लेकिन क्रिस लिन के घायल होने से अभी हालात बदले हुए नजर आ रहे हैं.


 


ऑस्ट्रेलिया के लिन ने पहले ही मैच में गुजरात लायंस के खिलाफ 41 गेंद में नाबाद 93 रन बनाये थे. उन्होंने गौतम गंभीर के साथ 184 रन की साझेदारी भी की थी जिसकी मदद से केकेआर ने दस विकेट से पहला मैच जीता.


 


लिन को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान बायें कंधे में चोट लगी जिसमें केकेआर को चार विकेट से पराजय झेलनी पड़ी. लिन ने इसी कंधे का 2014 में आपरेशन कराया था लेकिन इसमें दर्द फिर उभर गया है. उनका कल खेलना तय नहीं है हालांकि भारत के स्टार तेज गेंदबाज उमेश यादव की वापसी से गेंदबाजी मजबूत हुई है.


 


यादव कूल्हे में सूजन के कारण पहले दो मैच नहीं खेले थे. घरेलू सत्र में उन्होंने 13 में से 12 टेस्ट खेले थे. स्पिनरों की मददगार पिचों पर उन्होंने भारत को महत्वपूर्ण विकेट दिये और आर अश्विन तथा रविंद्र जडेजा के बाद सत्र में सर्वाधिक विकेट अपने नाम किये.


 


 


यादव टीम में अंकित राजपूत की जगह लेंगे जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 19वें ओवर में 19 रन दिये. लिन के नहीं खेलने पर गंभीर बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को ट्रेंस बोल्ट या क्रिस वोक्स की जगह शामिल कर सकते हैं. ऐसे में राबिन उथप्पा से पारी का आगाज कराना होगा हालांकि उनका लंबा खराब फॉर्म चिंता का सबब बना हुआ है.


 


फोकस मनीष पांडे जैसे घरेलू क्रिकेटरों पर होगा जिसने मुंबई के खिलाफ 47 गेंद में 81 रन बनाये थे.


 


दूसरी ओर 2014 में फाइनल तक पहुंची पंजाब के पास वीरेंद्र सहवाग जैसा मेंटर है जिसके मार्गदर्शन में टीम ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू को हराया. सहवाग ने कई साहसिक फैसले भी लिये जिनमें से एक ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपना भी था. रांची में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाने वाले मैक्सवेल को ईयोन मोर्गन और डेरेन सैमी पर तरजीह दी गई.


 


मैक्सवेल ने पहले मैच में नाबाद 44 रन बनाये और अगले मैच में 22 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद रहे. सहवाग ने आखिरी मौके पर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को टीम में शामिल किया जो पहले केकेआर में थे.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget