एक्सप्लोरर

DDvsKKR: दिल्ली ने कोलकाता के सामने रखी 169 रनों की चुनौती


DDvsKKR: दिल्ली ने कोलकाता के सामने रखी 169 रनों की चुनौतीसौजन्य: IPL(BCCI)

नई दिल्ली: संजू सैमसन(39) और ऋषभ पंत (38) समेत बाकी बल्लेबाजों के योगदान से दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 169 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीज़न का 18वें मैच आज फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए.


टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली को इनफॉर्म बल्लेबाज सैमसन और सैम बिलिंग्स (21) ने अच्छी शुरूआत दी और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 4.4 ओवर में ही 50 कर दिया.


कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने शुरू के पांच ओवर अपने पांच प्रमुख गेंदबाजों से करवाए लेकिन, सफलता नहीं मिली. इस सलामी जोड़ी ने 6.1 ओवरों में 53 रन जोड़े. यह आईपीएल के पहले संस्करण (2008) के बाद पहली बार है जब दिल्ली की सलामी जोड़ी ने 50 रन जोड़े हों. सातवां ओवर लेकर आए नाइल ने पहली गेंद पर ही बिलिंग्स को विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच करा इसे साझेदारी को तोड़ा.


इसके बाद अपने करियर का 100 टी-20 मैच खेल रहे संजू भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और उमेश की गेंद पर बोल्ड हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 25 गेंदें खेली और सात चौके जड़े. वह 63 के स्कोर पर पवेलियन लौटे.


इन दोनों के बाद करुण नायर (21) और श्रेयस अय्यर (26) ने दिल्ली को संभाले रखा. यह दोनों आसानी से रन बना रहे थे, लेकिन 14वें ओवर में दो रन लेने के चक्कर में अय्यर रन आउट हो गए. इसी ओवर में उथप्पा ने नरेन की गेंद पर नायर का कैच भी छोड़ा. लेकिन नायर इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके. नाइल ने बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया. वह 110 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे.


मैदान पर दिल्ली के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज युवा ऋषभ पंत थे. उन्होंने अपने आक्रामक रूप में खेल खेला और उमेश यादव द्वारा फेकें गए 17वें ओवर में तीन छक्के और दो चौके की मदद से कुल 26 रन जोड़े. अगले ओवर में नरने ने कोलकाता को राहत दी.


इस संस्करण में अपना पहला मैच खेल रहे श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (1) नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए. पंत को नाइल ने 19वें ओवर में पवेलियन भेजा. उन्होंने अपनी 38 रन का पारी में सिर्फ 16 गेंदे खेलीं और चार छक्के और दो चौके मारे. इसी ओवर में क्रिस मोरिस (16) को दो जीवनदान मिले. पहले उमेश यादव और गंभीर ने उनके कैच छोड़े.


मोरिस आखिरकार आखिरी ओवर में उमेश के हाथों लपके गए लेकिन इससे पहले उन्होंने दो चौके जड़ दिए थे और अपने टी-20 करियर में 1000 रन भी पूरे किए. कोलकाता की तरफ से नाइल ने तीन विकेट लिए. वोक्स, नरेन और यादव को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget