एक्सप्लोरर

आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं धवन

 


 


 


आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहते हैं धवन

हैदराबाद: पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि वह आईपीएल सहित भारतीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं ताकि राष्ट्रीय टीम में चयन के लिये उनके नाम पर फिर से विचार किया जा सके. 


 


धवन ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में तेजतर्रार शतक जमाकर की थी लेकिन इस बार वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये टीम में नहीं थे जिसका उन्हें दुख है. 


 


आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज धवन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं थोड़ा दुखी था क्योंकि मुझे लगता है कि मुझ में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की काबिलियत है चाहे वह ऑस्ट्रेलिया हो या कोई भी अन्य टीम. मैं फिर से राष्ट्रीय टीम में वापसी करना चाहता हूं. इसके लिये मुझे घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपने खेल का लुत्फ उठा रहा हूं.’’ 


 


हाल में देवधर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करके फॉर्म में वापसी करने वाले बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘जब से मैं भारतीय टीम से बाहर हूं तब से मेरे लिये हर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है चाहे वह टी20 हो या घरेलू या फिर दिल्ली की टीम की तरफ से एकदिवसीय मैच. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मैं वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया जैसा चाहता था. लेकिन अब ईश्वर की कृपा से मुझे लगता है कि चीजें मेरे अनुकूल चल रही हैं और मैं लंबे समय तक अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखना चाहूंगा. ’’ 


 


मौजूदा चैंपियन एसआरएच पांच अप्रैल को यहां पहले मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर से भिड़ेगा. चोटिल होने के कारण भारत और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस मैच में नहीं खेल पाएंगे जिससे एसआरएच को मदद मिल सकती है लेकिन धवन ने कहा कि उनकी टीम में कई अन्य अच्छे खिलाड़ी हैं. 


 


धवन ने कहा, ‘‘हम इससे राहत महसूस नहीं कर रहे हैं और हम इस मैच के लिये तैयार हैं. निश्चित तौर पर विराट उनकी टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. वह आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और पिछले साल उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये अच्छा है कि वह टीम में नहीं है लेकिन फिर उनकी टीम में कई नामी खिलाड़ी हैं. क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और शेन वाटसन उनकी टीम में हैं. हम अच्छी तरह से तैयारी कर रहे हैं और हम वास्तव में जीत के साथ शुरूआत करना चाहते हैं. ’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget