एक्सप्लोरर

IPL 2025: RCB ने मोहम्मद सिराज के लिए क्यों नहीं किया RTM का इस्तेमाल? अंदर की बात आई सामने

IPL Auction 2025: RCB ने IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में मोहम्मद सिराज के लिए RTM ऑप्शन का भी इस्तेमाल नहीं किया था. अब अंदर की बात सामने आई कि क्यों फ्रेंचाइजी ने ऐसा नहीं किया.

Why RCB Not Use RTM For Mohammed Siraj: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था. इससे पहले 1 नवंबर को आईपीएल टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी की थी, जिसमें एक नाम ना होने से सभी हैरान थे. वो नाम था मोहम्मद सिराज का. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मोहम्मद सिराज को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया. सिराज आईपीएल 2018 से ही बेंगलुरु के लिए खेल रहे थे.

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 में जब गुजरात टाइटन्स ने मोहम्मद सिराज पर बोली लगाई और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उनके लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया तो फैंस भी हैरान रह गए. इसके चलते गुजरात टाइटन्स ने ₹12.25 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर सिराज को अपनी टीम में शामिल कर लिया, जिसके बाद बेंगलुरु और सिराज के फैंस हैरान रह गए. इस फैसले पर कई सवाल उठे, जिसका जवाब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट मो बोबट ने हाल ही में ईएसपीएनक्रिकइन्फो को दिए एक इंटरव्यू में दिया.

मो बोबाट ने बताया कि टीम ने मोहम्मद सिराज को रिटेन ना करने का फैसला बेहद सोच-समझकर लिया. उन्होंने कहा, "सिराज ने आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और उन्हें छोड़ने का फैसला हमारे लिए बहुत कठिन था. लेकिन मेगा ऑक्शन में हमारी प्राथमिकता भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल करना था. भुवी हमारी लिस्ट में सबसे ऊपर थे, और उन्हें खरीदने के लिए हमें रणनीतिक फैसले लेने पड़े."

उन्होंने आगे कहा, "ऑक्शन में कई बार आपके फैसले परिस्थितियों पर निर्भर करते हैं. हमने सोचा था कि भुवी को हासिल कर पाएंगे, लेकिन ऑक्शन का क्रम और खर्च की योजना ऐसी रही कि हम सिराज के लिए राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सके."

मोहम्मद सिराज ने 2018 से 2024 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 87 मैचों में 83 विकेट लिए और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई. 

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में चौथा टेस्ट, टीम इंडिया का यहां कैसा रहा है रिकॉर्ड?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget