एक्सप्लोरर

Watch: रमनदीप सिंह बने 'सुपरमैन', गेंद के लिए लगाई 21 मीटर की दौड़, पकड़ा IPL 2024 का बेस्ट कैच!

IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का 54वां मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ 98 रन से जीत लिया. इस मैच में रमनदीप सिंह का शानदार डाइविंग कैच खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

IPL's One of the Best Catch: आईपीएल 2024 का 54वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में कोलकाता की बड़ी जीत हुई, जिसके बाद अब टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है. इस मैच में रमनदीप सिंह द्वारा लिया गया शानदार डाइविंग कैच चर्चा का विषय बना हुआ है. दर्शक अब उनके डाइविंग कैच को आईपीएल 2024 का सबसे बेहतरीन कैच बता रहे हैं.

रमनदीप ने 21 मीटर दौड़कर लपका कैच
कोलकाता नाइट राइडर्स के रमनदीप सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रविवार के मैच में एक शानदार डाइविंग कैच लेकर कमाल की एथलेटिक्स का प्रदर्शन किया. कोलकाता के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने लखनऊ के सलामी बल्लेबाज अर्शिन कर्णिक को लेंथ बॉल डाली. कर्णिक ने फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऊपर की तरफ चली गई.

रमनदीप पूरी तरह से चौकस थे, उन्होंने काफी दूर तक दौड़ लगाई, गेंद पर अपनी नजरें बनाए रखीं, एकदम सही समय पर डाइव लगाई और कैच लपक लिया. कर्णिक को पवेलियन वापस भेज दिया.

रमनदीप ने दिखाया बल्ले से भी कमाल
रमनदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ में मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली. कोलकाता के बल्लेबाज रमनदीप ने महज 6 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक चौका और 3 छक्के लगाए. जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्कोरबोर्ड पर 235 रन लगाए.

सुनील नरेन के आगे नतमस्तक दिखी LSG
आईपीएल 2024 के 54वें मैच में सुनील नरेन ने बल्ले के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के जड़े. सुनील ने गेंदबाजी करते हुए लखनऊ के बल्लेबाजों पर नियंत्रण बनाए रखा. उन्होंने चार ओवर में 5.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 22 रन देकर एक विकेट भी लिया.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मैक्सवेल की लगा दी क्लास, बताया सबसे ओवर रेटेड प्लेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget