एक्सप्लोरर

RCB vs GT: पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने मैक्सवेल की लगा दी क्लास, बताया सबसे ओवर रेटेड प्लेयर

IPL 2024: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आरसीबी बनाम जीटी का मुकाबला हुआ. जिसमें ग्लेन मैक्सवेल का पहले की तरह ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला. इस मैच में मैक्सवेल 3 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए.

Parthiv Patel on Glenn Maxwell: आईपीएल 2024 का 52वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में बेंगलुरु ने गुजरात को आसानी से हरा दिया. रॉयल चैलेंजर्स की यह लगातार तीसरी जीत है. बेंगलुरु के गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला अभी भी नहीं चल रहा है और न ही वह अपनी गेंदबाजी से कुछ कमाल कर पा रहे हैं. जिसके बाद पूर्व भारतीय खिलाड़ी पार्थिव पटेल ने उनके प्रदर्शन पर टिप्पणी की है.

पार्थिव पटेल ने मैक्सवेल को बताया ओवररेटेड खिलाड़ी
पिछले कुछ सालों में आईपीएल के सबसे मनोरंजक खिलाड़ियों में से एक रहे ग्लेन मैक्सवेल इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप साबित हो रहे हैं. उनकी खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने तो उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे ज़्यादा ओवररेटेड खिलाड़ी तक कह दिया है.

पटेल ने सोशल मीडिया पर मैक्सवेल के प्रदर्शन को लेकर कड़ा रुख दिखाया. मैक्सवेल के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्थिव पटेल ने ट्वीट कर लिखा- "ग्लेन मैक्सवेल... आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा ओवररेटेड खिलाड़ी..." उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने मैक्सवेल का साथ दिया तो कुछ ने पटेल की बात से सहमति जताई.

पटेल ने आगे एक पोल भी चलाया. इस पोल में उन्होंने लोगों से पूछा कि मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहतर खिलाड़ी हैं या आईपीएल के लिए?

ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2024 प्रदर्शन
आईपीएल के पिछले तीन सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाने वाले ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला इस बार कमाल नहीं कर पा रहा है. मैक्सवेल ने आईपीएल 2024 में अब तक 8 मैच खेले हैं. इन आठ मैचों में उन्होंने 97.30 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 36 रन बनाए हैं. मैक्सवेल अपनी गेंदबाजी से भी निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं, इन आठ मैचों में मैक्सवेल ने 104 रन देकर सिर्फ 5 विकेट लिए हैं.

यह भी पढ़ें: RCB Playoff Scenario 2024: बेंगलुरु की प्लेऑफ की उम्मीदें जगी! लगातार दो जीत के बाद फ्लावर ने जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget