एक्सप्लोरर

IPL Auction 2022: करोड़ों में पहुंची कीमत तो खुद पर लगी बोली रुकवाना चाहते थे Deepak Chahar, बताया कारण

IPL Auction 2022: आईपीएल ऑक्शन 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया. लेकिन चाहर खुद पर लगी बोली रुकवाना चाहते थे.

IPL Auction 2022 Deepak Chahar Chennai Super Kings: आईपीएल ऑक्शन 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीद लिया. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. लेकिन चाहर का कहना है कि वे चाहते थे कि ऑक्शन के दौरान उन पर लगाई जा रही बोली रुक जाए, क्यों कि इससे मजबूत टीम तैयार करने में दिक्कत आ सकती थी.

सीएसके ने चाहर को फिर से अपनी टीम से जोड़ा. वह आईपीएल नीलामी में सबसे बड़ी कीमत पर बिकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं. चाहर ने कहा कि वह चेन्नई के अलावा किसी अन्य टीम का हिस्सा बनने के बारे में नहीं सोच सकते हैं. चाहर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘मैं सीएसके की तरफ से ही खेलना चाहता था क्योंकि मैंने पीली जर्सी के अलावा किसी अन्य जर्सी में खेलने की कल्पना तक नहीं की थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक समय मुझे लगा कि यह (बोली की राशि) बहुत अधिक है. सीएसके का खिलाड़ी होने के कारण मैं यह भी चाहता था कि हम अच्छी टीम तैयार करें. इसलिए जब उन्होंने 13 करोड़ रुपये खर्च कर दिये थे तो मैं वास्तव में चाहता था कि बोली रुक जाए, ताकि मैं जल्द से जल्द सीएसके के खेमे में जा सकूं और इसके बाद हम बची धनराशि से कुछ अन्य खिलाड़ियों को खरीद सकें.’’

अभी भारत की सीमित ओवरों की टीम के सदस्य चाहर ने कहा कि 2018 में उन्हें फ्रेंचाइजी के मालिक एन श्रीनिवासन ने कहा था कि ‘आप हमेशा पीली जर्सी में ही खेलोगे.’ इसके बाद उन्होंने कभी टीम प्रबंधन या कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से रिटेन करने को लेकर बात नहीं की.

चाहर ने कहा, ‘‘मैंने इस बारे में कभी माही भाई (धोनी) या सीएसके प्रबंधन से बात नहीं की. मैं 2018 में श्रीनिवासन सर से मिला और उन्होंने कहा कि आप हमेशा पीली जर्सी में खेलोगे. मैंने उनकी बातों पर विश्वास किया और इसके बाद कभी रिटेन करने को लेकर बात नहीं की. मैं जानता था कि सीएसके मेरे लिये बोली लगाएगा.’’

चाहर ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों की नजर भी नीलामी पर टिकी थी. उन्होंने कहा, ‘‘हम (भारतीय टी20 टीम) अहमदाबाद से कोलकाता की यात्रा कर रहे थे और पूरी टीम नीलामी देख रही थी. प्रत्येक कह रहा था कितना हो गया और ऐसी ही बातें चल रही थी.’’

यह भी पढ़ें : IPL 2022 Auction: आईपीएल में 2 मैच खेलकर बनाया 1 रन और नहीं लिया कोई विकेट, लेकिन ऑक्शन में इस खिलाड़ी को मिले 10.75 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget