एक्सप्लोरर

IPL 2022 Auction: आईपीएल में 2 मैच खेलकर बनाया 1 रन और नहीं लिया कोई विकेट, लेकिन ऑक्शन में इस खिलाड़ी को मिले 10.75 करोड़

IPL Auction 2022: आईपीएल ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी रहे जिन्हें बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम में खरीदा गया. जबकि कुछ दिग्गज खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिन्हें बेस प्राइस में भी नहीं खरीदा गया.

IPL Auction 2022 Wanindu Hasaranga Royal Challengrs Banglore: आईपीएल ऑक्शन 2022 पूरा हो चुका है. इसमें 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया. लेकिन 204 खिलाड़ी ही खरीदे गए. टीमों ने इन खिलाड़ियों पर 551 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. भारत के साथ-साथ दूसरे देशों के खिलाड़ी भी ऑक्शन में शामिल हुए. इसमें श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा ने भी हिस्सा लिया. वानिंदु इस समय आईसीसी रैंकिंग में टी20 फॉर्मेट के नंबर एक गेंदबाज हैं. उन्हें ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ में खरीदा. 

दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार वानिंदु ने आईपीएल के पिछले सीजन से ही डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें ज्यादा मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला सका. वे अब तक सिर्फ 2 आईपीएल मैच ही खेल पाए हैं. इस दौरान वानिंदु को एक भी विकेट नहीं मिला. जबकि उन्होंने सिर्फ एक रन बनाया है. लेकिन इसके बावजूद वे आईपीएल ऑक्शन में एक करोड़ रुपये का बेस प्राइस लेकर आए और 10.75 करोड़ में खरीदे गए. उन्हें बेस प्राइस से करीब 11 गुना ज्यादा पैसे में आरसीबी ने खरीदा.

इस श्रीलंकाई खिलाड़ी के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो वह प्रभावी रहा है. वानिंदु हसारंगा ने अब तक 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 57 विकेट झटके हैं. जबकि 29 वनडे मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं. वे 4 टेस्ट मैचों में भी खेले हैं.

वानिंदु हसारंगा से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह भी है कि वे वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों में हैट्रिक लेने वाले चुनिंदा गेंदबाजों में से एक हैं. हसारंगा ने जुलाई 2017 में वनडे में डेब्यू किया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया था. खास बात यह रही कि वे वनडे में हैट्रिक लेने वाले पहले लेग स्पिनर बने थे. इसके बाद उन्होंने टी20 विश्वकप 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक ली थी.

यह भी पढ़ें : IPL 2022 में नहीं दिखेंगी ये चार पॉपुलर जोड़ियां, ऑक्शन ने Hardik Pandya और पोलार्ड समेत इन्हें किया अलग

IPL Auction 2022 हुआ खत्म तो Kolkata पहुंचे Team India के खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाएगी टी20 सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget