एक्सप्लोरर

IPL 2025 में RCB के लिए खेलेंगे केएल राहुल? फ्रेंचाइजी ने दिया हिंट

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स ने मैच के दौरान केएल राहुल की एक फोटो शेयर कर शायद बड़ा हिंट दिया है.

Will KL Rahul Play for RCB in IPL 2025: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से खेला जा रहा है, लेकिन भारत को इस मैच के लिए चौथे दिन बल्लेबाजी करने का मौका मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RBC) ने अपने सोशल मीडिया पर इस मैच के दौरान की एक फोटो पोस्ट की है, जिसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल (KL Rahul) राहुल आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पसंद हो सकते हैं. जिसके चलते वह बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आ सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स ने दिया हिंट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें विराट कोहली और केएल राहुल एक टीवी के अंदर एक साथ नजर आ रहे हैं. यह फोटो कोहली और राहुल के बीच चल रही साझेदारी की है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "प्रिय पड़ोसियों, आज टीम इंडिया का प्रदर्शन देखने के बाद अपने टीवी मत तोड़ देना. शांति बनाए रखें!" इस पोस्ट के बाद कयास लगने लगे कि केएल राहुल आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल सकते हैं.

क्यों बेंगलुरु के साथ जुड़ सकते हैं केएल राहुल?
आईपीएल 2025 से पहले केएल राहुल के लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब आईपीएल 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका और राहुल के बीच किसी मुद्दे पर तीखी नोकझोंक होती दिखी. भले ही दोनों पक्षों ने सार्वजनिक रूप से इस मुद्दे पर किसी भी मतभेद से इनकार किया हो, लेकिन इस घटना के बाद से राहुल और फ्रेंचाइजी के बीच तनाव की खबरें सामने आने लगी थी.

इसके अलावा अगर केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ते हैं तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन्हें अपनी टीम में रखने के लिए शायद सबसे आगे होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल 2024 के बाद रॉयल चैलेंजर्स के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं. बेंगलुरु चाहेगी कि केएल राहुल बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज उनकी टीम को मजबूती दें. बता दें कि केएल राहुल ने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आईपीएल में डेब्यू किया था. इसके बाद 2016 में वह फिर से बेंगलुरु टीम में लौट आए थे. जहां उन्होंने 2017 तक रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेला था.

रॉयल चैलेंजर्स के लिए केएल राहुल का प्रदर्शन
केएल राहुल ने अब तक 132 आईपीएल मैच खेले हैं. इन 132 मैचों में उन्होंने 134.61 की स्ट्राइक रेट से 4683 रन बनाए हैं, जिसमें 37 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं. केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 19 मैच खेले हैं. इन 19 मैचों में उन्होंने 145.30 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:
खलील अहमद ने MS Dhoni के साथ रिश्ते को लेकर खोला बड़ा राज, बोले- माही भाई मेरे दोस्त नहीं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
IND vs WI: बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग है हैदराबाद, आज चौथे टी20 में टूटेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड के ऐलान पर अपडेट, BCCI के लिए सिरदर्द बने 3 खिलाड़ी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget