एक्सप्लोरर

Report: 22 मार्च से शुरू हो सकता है IPL का 17वां सीजन, 26 मई को फाइनल; WPL की तारीखें भी लगभग तय

IPL 2024: एक रिपोर्ट में सामने आाय है कि आईपीएल 2024 के लिए तारीखें तय हो गई हैं. यह 22 मार्च से 26 मई के बीच आयोजित किया जाएगा.

IPL 2024 Schedule: IPL का 17वां सीजन 22 मार्च से 26 मई के बीच खेला जाएगा. इससे पहले महिला प्रीमियर लीग का आयोजन होगा. महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले 22 फरवरी से 17 मार्च के बीच खेले जाएंगे. यह खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है.

क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2024 के लिए BCCI ने तारीखें फाइनल कर ली हैं. इसके तहत 22 मार्च को ओपनिंग मैच खेला जाना है और 26 मई को फाइनल मुकाबला आयोजित किया जाना है. हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर लगना बाकी है. अगर यह शेड्यूल ही अंतिम होता है तो इस हिसाब से टी20 वर्ल्ड कप के महज 5 दिन पहले ही यह टूर्नामेंट खत्म होगा. बता दें कि 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होनी है. हालांकि टीम इंडिया को अपना पहला मैच 5 जून को खेलना है.

आम चुनाव का रहेगा असर
IPL का यह शेड्यूल इस साल होने वाले आम चुनाव से प्रभावित हो सकता है. दरअसल, जिस वक्त आईपीएल खेला जाना है, उसे पूरे दरमियान भारत में लोकसभा चुनाव भी होने हैं. अलग-अलग चरणों में होने वाले यह चुनाव मार्च से शुरू होकर मई तक चलने हैं. ऐसे में संभव है कि बीसीसीआई अपने इस आईपीएल शेड्यूल पर पहले सरकार से भी चर्चा करे.

लोकसभा चुनाव के बावजूद IPL इस साल भारत में ही आयोजित होने की पूरी-पूरी उम्मीद है. दरअसल 2009 और 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल को भारत से बाहर आयोजित किया गया था. हालांकि 2019 के वक्त ऐसा करने की नौबत नहीं आई थी.

भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा 10 दिन का ब्रेक
अगर आईपीएल की यही तारीखें फाइनल रहती हैं तो भारतीय खिलाड़ियों को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद महज 10 दिन का ब्रेक मिलेगा. बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 से 11 मार्च के बीच खेला जाना है.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: इंग्लैंड के गेम प्लान से कैसे निपट सकती है टीम इंडिया? मोंटी पानेसर ने उदाहरण के साथ समझाया

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की
IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget