एक्सप्लोरर

IPL 2024: रियान पराग ने लगाई छलांग, लेकिन विराट कोहली टॉप पर बरकरार, जानें ऑरेंज कैप रेस में कौन कहां है?

Orange Cap Race: विराट कोहली ने 5 मैचों में 105.33 की एवरेज से 316 रन बनाए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 48 गेंदों पर 76 रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग दूसरे नंबर पर काबिज हैं.

Most Runs In IPL 2024: विराट कोहली ऑरेंज कैप रेस में टॉप पर बरकरार हैं. अब तक विराट कोहली ने 5 मैचों में 105.33 की एवरेज से 316 रन बनाए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 48 गेंदों पर 76 रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग दूसरे नंबर पर काबिज हैं. रियान पराग ने 5 मैचों में 87.00 की एवरेज से 261 रन बनाए हैं. इस तरह विराट कोहली और रियान पराग के बीच 55 रनों का फासला है. इसके बाद तीसरे नंबर गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल हैं. शुभमन गिल के नाम 6 मैचों में 51.00 की एवरेज से 255 रन दर्ज हैं.

विराट कोहली समेत भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा बरकरार...

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन चौथे नंबर पर काबिज हैं. संजू सैमसन ने 5 मैचों में 82.00 की एवरेज से 246 रन बनाए हैं. इसके बाद पांचवें नंबर पर गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन हैं. अब तक साई सुदर्शन 6 मैचों में 37.67 की एवरेज से 226 रन बना चुके हैं. इस तरह आंकडे़ं बताते हैं कि ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 बल्लेबाजों में सारे भारतीय हैं. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरी क्लासेन 5 मैचों में 62.00 की एवरेज से 186 रन बनाकर छठे नंबर पर काबिज हैं.

ऑरेंज कैप की रेस में युजवेन्द्र चहल टॉप पर...

वहीं, युजवेन्द्र चहल ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं. युजवेन्द्र चहल के नाम 5 मैचों में 13.20 की एवरेज से 10 विकेट दर्ज है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मुस्ताफिजुर रहमान हैं. मुस्ताफिजुर रहमान ने 4 मैचों में 14.22 की एवरेज से 9 बल्लेबाजों को आउट किया है. पंजाब किंग्स के अर्शदीप सिंह 5 मैचों में 8 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं. जबकि गुजरात टाइटंस के मोहित शर्मा 6 मैचों में 8 विकेट के साथ चौथे पायदान पर हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खलील अहमद 5 मैचों में 7 विकेट के साथ पांचवें नंबर पर हैं. इस तरह पर्पल कैप रेस में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा है. पर्पल कैप रेस में टॉप-5 गेंदबाजों में 4 भारतीय हैं. जबकि एकमात्र विदेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हैं.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024: गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद कितना बदला प्वॉइंट्स टेबल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

MI vs RCB: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के सामने RCB की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का दमदार शतक, यशस्वी जायसवाल और पंत-जुरेल फ्लॉप
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
6 गेंद पर चाहिए थे 6 रन, गेंदबाज ने पलटा मैच; फिर एक गलती और बदला मैच का रिजल्ट
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget