एक्सप्लोरर

IPL 2023: सिकंदर रजा के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, स्पेशल क्लब में हुए शामिल

Indian Premier League: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की तरफ से जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को आईपीएल में अपना डेब्यू करने का मौका मिला.

Indian Premier League 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम से मोहाली के मैदान पर हुआ. इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम से जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाड़ी सिकंदर रजा को आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला. इसी के साथ सिकंदर रजा आईपीएल में खेलने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं.

36 साल के सिकंदर रजा का जन्म पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था, उसके बाद क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने जिम्बाब्वे जाकर बसने का फैसला किया था. सिकंदर ने अपने पहले आईपीएल मुकाबले में बल्ले से 16 रन बनाने में कामयाब हुए जिसमें वह सुनील नारायण की गेंद पर अपना विकेट दे बैठे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

सिकंदर ने गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाते हुए पंजाब किंग्स के लिए अहम समय पर 3 ओवरों में 25 रन देने के साथ केकेआर टीम के कप्तान नितीश राणा को अपना शिकार भी बनाया. इस मुकाबले में बारिश की वजह से परिणाम डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार दिया गया जिसमें पंजाब किंग्स की टीम को 7 रनों से विजेता घोषित किया गया.

सिकंदर रजा से पहले जिम्बाब्वे के यह खिलाड़ी बन चुके हैं हिस्सा

आईपीएल में सिकंदर रजा से पहले जिम्बाब्वे की तरफ से तातेंदा तायबू ने साल 2008 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेला था और उसके बाद साल 2011 के सीजन में रेमंड प्राइस को मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने का मौका मिला था. इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने सिकंदर रजा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए थे.

 

यह भी पढ़ें...

Video: विराट कोहली को आउट करना चाहते हैं आंद्रे रसेल, मैच से पहले KKR के धांसू खिलाड़ी का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget