एक्सप्लोरर

IPL 2023: पहला मैच हारने वाली KKR को लगा बड़ा झटका, पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए शाकिब अल हसन

Shakib Al Hasan: आईपीएल 2023 की शुरुआत में ही कोलकाता नाइट राइडर्स को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं.

Shakib Out of IPL 2023: आईपीएल 2023 अभी शुरू ही हो पाया था कि कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लग गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन आईपीएल 2023 के पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं. शाकिब अल हसन ने उपलब्धता के चलते यह फैसला किया है. शाकिब का बाहर होना केकेआर के लिए बड़ा झटका साबित होगा. केकेआर पहले ही आईपीएल 2023 का पहला मैच गंवा चुकी है और अब टीम को शाकिब के रूप में बड़ा झटका लगा है. 

Prothom Alo की रिपोर्ट के मुताबिक, शाकिब अल हसन ने उपलब्धता के चलते आईपीएल 2023 से हटने का फैसला किया है. आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में केकेआर ने शाकिब को 1.5 करोड़ के बेस प्राइज़ पर टीम का हिस्सा बनाया था. इससे पहले शाकिब 2012 से 2014 तक केकेआर का हिस्सा थे. 2021 में भी शाकिब केकेआर का हिस्सा थे, तब फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 3.20 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था. उस साल शाकिब ने 8 मैचों की 6 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए 47 रन बनाए थे और गेंदबाज़ी में 46.75 की औसत से 4 विकेट चटकाए थे. 

अब तक ऐसा रहा शाकिब का आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय करियर 

2011 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले शाकिब अल हसन अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 71 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों की 52 पारियों में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 19.82 की औसत और 124.49 के स्ट्राइक रेट से 793 रन बनाए हैं. वहीं, गेंदबाज़ी में शाकिब अल हसन ने 70 पारियों में 29.19 की औसत से कुल 63 विकेट चटकाए हैं. इसमें उनकी इकॉनमी 7.44 की रही है. 

गौरतलब है कि बांग्लादेश से खेलने वाले शाकिब अल हसन अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में कुल 65 टेस्ट, 230 वनडे और 115 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. तीनों ही फॉर्मेट, यानी अंतर्राष्ट्रीय करियर में शाकिब बल्लेबाज़ी करते हुए 13798 रन बना चुके हैं. वहीं गेंदबाज़ी में उन्होंने 668 विकेट अपने नाम किए हैं.  

ये भी पढ़ें...

Yash Thakur Profile: जानिए कौन हैं यश ठाकुर, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिया IPL में डेब्यू का मौका, परफेक्ट यॉर्कर के लिए हैं मशहूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget