एक्सप्लोरर

IPL 2023 Auction: ऑक्शन में इन पांच विदेशी खिलाड़ियों की वजह से फ्रेंचाइजीज के बीच छिड़ सकती है जंग

IPL 2023 Auction: वैसे तो 100 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए काफी बड़ी बोली लगने की उम्मीद है.

IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों पर काफी निगाहें रहने वाली हैं. वैसे तो 100 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके लिए काफी बड़ी बोली लगने की उम्मीद है. कई टीमें ऐसी हैं जो इन खिलाड़ियों को हासिल करने के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार होंगी. आइए जानते हैं वो पांच विदेशी खिलाड़ी कौन हैं.

बेन स्टोक्स

इस नीलामी में बेन स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं. स्टोक्स ने अब तक जितने सीजन में हिस्सा लिया है उनमें वह काफी महंगे रहे हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है. स्टोक्स पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होंगे तो फिर उनके लिए कई टीमें मैदान में उतर सकती हैं और एक बिडिंग वॉर शुरू हो सकती है.

कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में लिमिटेड ओवर्स में बेहद कम मैच खेले हैं, लेकिन आईपीएल नीलामी के लिए उनका नाम काफी ज्यादा चर्चित हो गया है. ग्रीन आक्रामक बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं. वह ओपनिंग करने की क्षमता भी रखते हैं तो किसी भी टीम के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं.

राइली रूसो

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज राइली रुसो ने अपने इंटरनेशनल करियर को दोबारा जिंदा किया है. कोलपैक डील समाप्त होने के बाद रूसो ने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है और इस फॉर्मेट में लगातार रन बनाते आ रहे हैं. रूसो के पास टी20 इंटरनेशनल का अच्छा अनुभव है.

सैम कर्रन

इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम कर्रन ने पिछला आईपीएल चोट के कारण मिस किया था और इस बार वह जोरदार वापसी करना चाहेंगे. कर्रन ने आईपीएल में पहले खेलते हुए अपनी अहमियत साबित की है और हालिया समय में उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया है उसे देखते हुए उनकी डिमांड काफी अधिक रहने वाली है.

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैरी ब्रूक की भी इस नीलामी में चांदी हो सकती है. इंटरनेशनल क्रिकेट में ब्रूक ने टेस्ट के अलावा टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. ब्रूक बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं और उनके नाम की जितनी चर्चा हो रही है उसे देखते हुए नीलामी में उनके ऊपर निगाहें रहेंगी.

यह भी पढ़ें:

IPL Auction 2023 में इन तीन विकेटकीपर्स पर फ्रेंचाइजी लगा सकती हैं बड़ा दांव, 150 से ज्यादा रहा स्ट्राइक रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget