एक्सप्लोरर

IPL 2021: पोंटिंग ने की पृथ्वि शॉ की तारीफ, कहा- कई चीजें सचिन तेंदुलकर से मिलती हैं

पोंटिंग 29 मार्च को दिल्ली की टीम से जुड़े थे और आईपीएल के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में प्रवेश के लिए उन्होंने अपना एक हफ्ते लंबा पृथकवास पूरा कर लिया है. आस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने कहा कि पिछले साल वह पृथ्वी को सलाह देने से पीछे नहीं हटे लेकिन यह युवा बल्लेबाज अपने शब्दों पर टिका रहा.

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र में जब पृथ्वी साव खराब दौर से गुजर रहा था तो उसने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से इनकार कर दिया. पोंटिंग ने साथ ही उम्मीद जताई कि इस प्रतिभावान बल्लेबाज ने आगामी प्रतियोगिता से पहले बेहतरी के लिए अपनी ट्रेनिंग आदतों में सुधार किया होगा. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स में पिछले दो सत्र से 21 साल के पृथ्वी के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने याद किया कि पिछले सत्र में दो अर्धशतक जड़ने के बाद पृथ्वी जब खराब दौर से गुजरा तो उसने नेट्स पर बल्लेबाजी करने से ही इनकार कर दिया.

चेन्नई में नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आगामी टूर्नामेंट से पहले पोंटिंग ने कहा, ''पिछले साल अपनी बल्लेबाजी को लेकर उसका रोचक सिद्धांत था- जब वह रन नहीं बना रहा होता तो वह बल्लेबाजी नहीं करेगा और जब वह रन बना रहा होता है तो हमेशा बल्लेबाजी करना चाहता है.''

'मैं आज बल्लेबाजी नहीं करूंगा'

उन्होंने कहा, ''उसने चार या पांच मैचों में 10 से कम रन बनाए और मैं उससे कह रहा था हमें नेट्स पर जाना चाहिए और देखना चाहिए कि समस्या कहां है. और उसने मेरी आंखों में देखा और कहा, नहीं, मैं आज बल्लेबाजी नहीं करूंगा. मुझे यह बिलकुल भी समझ में नहीं आया.''

पोंटिंग ने कहा, ''वह शायद बदल गया हो. मुझे पता है कि पिछले कुछ महीनों में उसने काफी काम किया है, उसका सिद्धांत शायद बदल गया हो और उम्मीद करता हूं कि ऐसा हुआ होगा क्योंकि अगर हम उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा पाए तो वह सुपरस्टार खिलाड़ी बन सकता है.''

पोंटिंग को भरोसा है कि पृथ्वी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रदर्शन करेगा. उन्होंने कहा, ''शायद उसने बेहतरी के लिए अपनी ट्रेनिंग आदतें बदल ली हों क्योंकि (उसकी सफलता) सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं है, मुझे यकीन है कि आप आगामी वर्षों में उसे भारत के लिए काफी क्रिकेट खेलते हुए देखोगे.''

'पृथ्वी और तेंदुलकर के बीच कई समानताएं'

पोंटिंग ने कहा कि पृथ्वी और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बीच कई समानताएं हैं. उन्होंने कहा, ''वह लंबाई कम है.... (सचिन) तेंदुलकर की तरह लेकिन वह गेंद को फ्रंट और बैक फुट दोनों पर काफी ताकत के साथ हिट करता है और स्पिन को भी काफी अच्छी तरह खेलता है.''

पृथ्वी विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में मुंबई की चैंपियन टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईपीएल में उतरेंगे. वह विजय हजारे ट्रॉफी में चार शतक की मदद से टॉप स्कोरर रहे.

IPL 2021: KKR के खिलाड़ी शुभमन गिल ने 'टुक-टुक कमेंट' पर ट्रोल को कराया चुप

IPL 2021: अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी पावर-पैक्ड RCB, जानिए टीम के बारे में सबकुछ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget