एक्सप्लोरर

IPL 2021: जीत के बाद Virat Kohli ने की मैक्सवेल की तारीफ, कहा- बहुत जल्द टीम के अनुसार खुद को ढाल लिया है

आरसीबी की जीत के हीरो रहे मैक्सवेल ने इस मैच में जहां 49 गेंदो में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 34 गेंदो में नाबाद 76 रन बनाए. कप्तान कोहली ने गेंदबाजों के योगदान को भी जमकर सराहा.

आईपीएल 2021 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हरा दिया. आरसीबी ने आईपीएल में पहली बार अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं. कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि ग्लेन मैक्सवेल ने जिस तरह से टीम के अनुसार खुद को ढाला हैं वो काबिलेतारीफ है. मैच में शानदार पारी खेलने वाले एबी डीविलियर्स की जमकर तारीफ करने के साथ ही उन्होंने अपने तेज गेंदबाजों की भी सराहना करते हुए कहा कि इनकी वजह से हम तीन में से तीन मैच जीतने में कामयाब रहे हैं. 

मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा, "मैक्सवेल ने शुरुआत में शानदार बल्लेबाजी का आगाज किया और उसके बाद डीविलियर्स ने पूरा खेल ही बदल दिया. वो जब इस तरह से बल्लेबाजी करते हैं तो उन्हें रोकना असम्भव हो जाता है. उनकी बल्लेबाजी के चलते इस धीमी होती जा रही विकेट पर भी हम 40 अतिरिक्त रन बनाने में कामयाब रहे." साथ ही उन्होंने कहा, "मैक्सवेल ने बहुत जल्द ही टीम के अनुसार खुद को ढाल लिया है और एबी डीविलियर्स अपनी टीम से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं. आज के मैच में ये दोनों हमारी जीत की वजह बनें."

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बेहतर गेंदबाज बनें सिराज 

साथ ही कप्तान विराट कोहली ने टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "19वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने आंद्रे रसेल को जिस तरह से गेंदबाजी की वो बेहद शानदार था. रसेल के खिलाफ उनके मुकाबले का पूराना इतिहास रहा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से उनके खेल में काफी बदलाव आ गया है और वो बहुत अलग तरह के गेंदबाज बन गए हैं." साथ ही 

उन्होंने कहा, "हर्षल पटेल इस आईपीएल में हमारे लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अंतिम ओवरों में वो बेहद सूझबूझ से गेंदबाजी करते हैं. साथ ही काइल जेमिसन ने भी इस मैच में हमारे लिए बेहतरीन गेंदबाजी की. इन्हीं सभी कारणों से हम अपने शुरुआती तीनों मैच जीतने में कामयाब रहे हैं."

यह भी पढ़ें 

RCB vs KKR: बैंगलोर ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को 38 रनों से दी मात

DC vs PBKS: दिल्ली ने पंजाब को हराया, धवन ने खेली मैच विनिंग पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget