एक्सप्लोरर

RCB vs KKR: बैंगलोर ने लगाई जीत की हैट्रिक, कोलकाता को 38 रनों से दी मात

Bangalore vs Kolkata: आरसीबी की जीत के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स. मैक्सवेल ने जहां 49 गेंदो में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 34 गेंदो में नाबाद 76 रन बनाए.

Bangalore vs Kolkata: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 10वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 38 रनों से हरा दिया. आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 204 रन बनाए थे. इसके जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित ओवरों में 166 रन ही बना सकी. इस सीज़न में बैंगलोर की यह लगातार तीसरी जीत है. 

आरसीबी की जीत के हीरो रहे ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स. मैक्सवेल ने जहां 49 गेंदो में 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 34 गेंदो में नाबाद 76 रन बनाए. 

केकेआर को मिली थी शानदार शुरुआत

इससे पहले आरसीबी से मिले 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता को शुभमन गिल और नितीश राणा ने धमाकेदार शुरुआत दी थी. 1.5 ओवर में 23 रन जोड़े थे. गिल 9 गेंदो में दो चौके और दो छक्के लगाकर 21 रनों पर आउट हुए. उन्हें काइल जैमीसन ने कैच आउट कराया. 

गिल के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी ने भी आते ही खुलकर अपने शॉट्स खेलने शुरू कर दिए. उन्होंने 20 गेंदो में पांच चौको की मदद से 25 रन बनाए. पावर प्ले में केकेआर का स्कोर दो विकेट पर 57 रन था. 

इसके बाद राणा 11 गेंदो में 18 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. सातवें ओवर में 66 रनों पर तीसरा विकेट गिरने से केकेआर दबाव में आ गई और फिर जल्द ही दिनेश कार्तिक भी दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

इसके बाद इयोन मोर्गन ने 23 गेंदो में 29, शाकिब अल हसन ने 25 गेंदो में 26 और आंद्रे रसेल ने 20 गेंदो में 31 रनों की पारियां खेली. ये सभी जरूरत के हिसाब से तेज़ गति से रन नहीं बना पाए और केकेआर को इस सीज़न की दूसरी हार झेलनी पड़ी.

वहीं आरसीबी के लिए काइल जैमीसन ने 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को दो-दो सफलता मिलीं. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया. 

मैक्सवेल और डिविलियर्स ने खेली तूफानी पारी 

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही थी. दूसरे ही ओवर में कप्तान विराट कोहली पांच रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद इसी ओवर में रजत पाटीदार एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इन दोनों को वरुण चक्रवर्ती ने अपना शिकार बनाया. 

सिर्फ 9 रनों पर दो विकेट गिरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला और केकेआर के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. उन्होंने देवदत्त पडिकल के साथ तीसरे विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की. पडिकल 28 गेंदो में 25 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने कैच आउट कराया. 

इसके बाद मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की. मैक्सवेल ने 49 गेंदो में 78 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और तीन छक्के निकले. इस सीज़न में मैक्सवेल का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है. 

वहीं डिविलियर्स ने सिर्फ 34 गेंदो में 76 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने भी 9 चौके और तीन छक्के लगाए. वहीं काइल जैमीसन चार गेंदो में 11 रन बनाकर नाबाद रहे. 

केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और पैट कमिंस को एक-एक सफलता मिली. हालांकि, आंद्रे रसेल काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने सिर्फ दो ओवर में 38 रन दे दिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget