एक्सप्लोरर

DC vs PBKS: दिल्ली ने पंजाब को हराया, धवन ने खेली मैच विनिंग पारी

Delhi vs Punjab: दिल्ली के लिए शिखर धवन ने 49 गेंदो में 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए.

DC vs PBKS: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. पंजाब ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली ने महज़ 18.2 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस सीज़न में दिल्ली की यह दूसरी जीत है. 

दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन. उन्होंने 49 गेंदो में 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए. वहीं अंत में मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 13 गेंदो में नाबाद 27 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 

शॉ और धवन ने दिल्ली को दिलाई धमाकेदार शुरुआत 

पंजाब से मिले 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 59 रन जोड़े. शॉ 17 गेंदो में 32 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के लगाए. इसके बाद तीन नंबर पर बैटिंग करने आए स्टीव स्मिथ सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 

हालांकि, धवन ने एक छोर से अपना धमाका जारी रखा. उन्होंने ऋषभ पंत (16 गेंद 15 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की. हालांकि, वह शतक से चूक गए. उन्होंने 49 गेंदो में 92 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और दो छक्के निकले. 

वहीं अंत में मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 13 गेंदो में नाबाद 27 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने तीन चौके और एक छक्का जड़ा. इसके अलावा ललित यादव छह गेंदो में 12 रन बनाकर नाबाद रहे. 

वहीं पंजाब के लिए तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने अपने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट चटकाए. इसके अलावा रीले मेरीडिथ और अर्शदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली. 

मयंक और राहुल ने खेली शानदार पारी 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी पंजाब किंग्स को सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 12.4 ओवर में 122 रन जोड़े. मयंक 36 गेंदो में 69 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें लुकमान मेरीवाला ने कैच आउट कराया. अपनी इस पारी में मयंक ने सात चौके और चार छक्के लगाए. इस सीज़न में मयंक का यह पहला अर्धशतक है. 

इसके बाद केएल राहुल 51 गेंदो में 61 रनों पर पवेलियन लौटे. उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए. राहुल को कगीसो रबाडा ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराया. वहीं तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए क्रिस गेल सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने 9 गेंदो में एक छक्के की बदौलत 11 रन बनाए. इसके अलावा निकोलस पूरन भी आठ गेंदो में 9 रन ही बना सके. 

अंत में दीपक हुड्डा ने 13 गेंदो में नाबाद 22 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने दो छक्के लगाए. साथ ही शाहरुख खान ने पांच गेंदो में ताबड़तोड़ 15 रन बनाए. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. 

वहीं दिल्ली के लिए कगीसो रबाडा आज काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में 43 रन देकर एक विकेट लिया. इसके अलावा लुकमान मेरीवाला, आवेश खान और क्रिस वोक्स को भी एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची 2026 टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, गंभीर-सूर्या ने भगवान गणेश से लिया आशीर्वाद
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
शुभमन गिल को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, BCCI ने कर दिया एलान, विराट-रोहित और बुमराह को कुछ नहीं
शुभमन गिल को मिला सबसे बड़ा अवॉर्ड, BCCI ने कर दिया एलान, विराट-रोहित और बुमराह को कुछ नहीं
सलमान आगा के रनआउट पर भड़के मोहम्मद कैफ, बांग्लादेश कप्तान की हरकत को बताया गलत
सलमान आगा के रनआउट पर भड़के मोहम्मद कैफ, बांग्लादेश कप्तान की हरकत को बताया गलत

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
जोधपुर जेल से 170 दिन बाद सोनम वांगचुक रिहा, सरकार ने NSA भी हटाया
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
हार्दिक पंड्या संग PDA करने पर ट्रोल हुईं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
पाकिस्तान की इंटरनेशनल लेवल बेइज्जती, फेमस क्रिकेटर ने IPL के लिए PSL छोड़ा, बुरी तरह बौखलाया PCB
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
'बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें', इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ईरान-इजरायल जंग के बीच किम जोंग ने भी कर दिया धमाका! उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, पड़ोसी देशों में हड़कंप
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
ग्लोबल फूड मैप पर चमका भारत का स्वाद, एशिया की बेस्ट रेस्टोरेंट लिस्ट में 4 भारतीय नाम
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
पहली बार दिल्ली आई मुंबई गर्ल, बताया दोनों महानगरों के बीच का फर्क, वीडियो देख नाराज हो जाएंगे मुंबईकर
Embed widget