एक्सप्लोरर

IPL 2020 SRH Vs DC: जानिए कैसे हो सकती है सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

IPL 2020 SRH Vs DC: मंगलवार को आईपीएल के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी. आज के मैच में नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

आईपीएल 13 के 11वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर देखने को मिलेगी. आज का मैच ऐसी दो टीमों के बीच होने जा रहा है जिनमें से एक प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है, जबकि एक आखिरी पायदान पर. दिल्ली ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं हैदराबाद टूर्नामेंट में अकेली ऐसी टीम है जिसने जीत का स्वाद नहीं चखा है.

शानदार फॉर्म में है दिल्ली

दिल्ली की बल्लेबाजी शानदार फॉर्म में है. चेन्नई के खिलाफ युवा पृथ्वी शॉ का बल्ला चला था. शिखर धवन, ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी पारियां खेली थीं. दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम जिस तरह का है, उससे बड़ा स्कोर दूर नहीं लगता है और बहुत संभव है कि हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के स्कोरबोर्ड पर बड़े स्कोर देखने को मिल जाएं.

शॉ ने पिछले मैच में 43 गेंदों पर 64 रन बनाए थे. धवन, अय्यर और पंत ने रन तो किए थे लेकिन उस अंदाज में नहीं जिसके लिए वे जाने जाते हैं. इस मैच में दिल्ली चाहेगी की उसके यह तीनों बल्लेबाज खासकर पंत अपनी पुरानी लय में लौटे.

गेंदबाजी में दिल्ली बेहद मजबूत नजर आ रही है. कैगिसो रबादा, एनरिक नोर्टजे ने पिछले मैच में भी अच्छा किया था. अक्षर पटेल और अमित मिश्रा भी प्रभावी रहे थे. रविचंद्रन अश्विन की क्या स्थिति है, इस पर अभी तक कुछ पता नहीं चला है. अगर अश्विन आते हैं तो अमित मिश्रा को बाहर जाना पड़ सकता है.

संघर्ष कर रही है हैदराबाद

हैदराबाद को अगर जीत चाहिए तो उसे अपने बल्लेबाजी क्रम की मुश्किलों को सुलझाना होगा. जॉनी बेयरस्टो, डेविड वार्नर और कुछ हद तक मनीष पांडे के बाद टीम के पास कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है, जो टी-20 प्रारूपों की जरूरत को पूरा कर तेजी से रन बना सके. बीते दोनों मैचों में हैदराबाद को यही कमी ले डूबी है. वार्नर, बेयरस्टो चल जाते हैं तो टीम का स्कोर अच्छा रहता है, लेकिन यह दोनों अगर जल्दी आउट हो गए तो टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर बनाना भी मुश्किल होता है.

मोहम्मद नबी कुछ हद तक तेजी दिखा सकते हैं लेकिन हैदराबाद को आंद्रे रसेल, कीरन पोलार्ड जैसे किसी खिलाड़ी की जरूरत है. प्रियम गर्ग, रिद्धिमाना साहा, अभिषेक शर्मा यह रोल नहीं निभा पा रहे हैं और न ही इनके पास वो अनुभव है जो टीम को निचले क्रम में चाहिए. यहीं हैदराबाद को काम करने की जरूरत है.

जहां तक गेंदबाजी की बात है तो यहां हैदराबाद कुछ भी कर सकती है. उसके पास कम स्कोर को भी बचाने की काबिलियत है. भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी आक्रमण की धुरी हैं. संदीप शर्मा उनका अच्छा साथ देते हैं. स्पिन में टीम के पास राशिद खान जैसा स्पिनर है और अगर टीम बदलाव नहीं करती है तो मोहम्मद नबी भी गेंद से अहम रोल निभा सकते हैं. टीम संयोजन पर भी हैदराबाद को काम करना पड़ेगा.

टीमें (सम्भावित) 

दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, अमित मिश्रा, आवेश खान, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो,मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, खलील अहमद, विजय शंकर, प्रीयम गर्ग, संदीप शर्मा, टी नटराजन

IPL 2020: पोलार्ड और किशन ने आखिरी पांच ओवर्स में वो कारनामा किया जो T20 क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
फिर फ्लॉप हो गए वैभव सूर्यवंशी, लगातार तीसरी बार नहीं चला बल्ला; फिर आर्चर का बने शिकार
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
चौथे टी20 के बीच टीम इंडिया को लगे दो बड़े झटके, 2 खूंखार खिलाड़ी इंग्लैंड सीरीज से बाहर
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget