एक्सप्लोरर

IPL 2019: गौतम गंभीर ने विराट कोहली पर साधा निशाना, -कहा- वो एक नौसिखिये कप्तान हैं

IPL 2019: टिम साउदी ने केकेआर और आरसीबी वाले मैच में 19वें ओवर में 29 रन दिए थे. उस अहम ओवर को लेकर गंभीर ने कहा कि भले ही रन पड़ रहे थे लेकिन, साउदी को अपना प्लान नहीं बदलना चाहिए और अगर उन्होंने बदला भी था तो कोहली को उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए था.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक अदद जीत को तरस गई है. इस सीज़न में कोहली की आरसीबी ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, लेकिन एक मैच में भी उसे जीत नहीं मिली. लगातार मिल रही हार के बाद अब कोहली की कप्तानी पर सवाल भी खड़ किए जाने लगे हैं. टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में केकेआर को दो बार जीत का खिताब दिला चुके पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कोहली पर खराब कप्तानी को लेकर निशाना साधा है. टाइम्स ऑफ इंडिया में लिखे अपने लेख में उन्होंने कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले साल ऑक्शन के वक्त से ही टीम में सारी गड़बड़ियां शुरू हुई हैं. गंभीर ने कहा, "उन्हें मार्कस स्टोइनिस और नैथन कूल्टर नाइल को टीम में लेने की क्या ज़रूरत थी. जबकि उन्हें पता था कि ये दोनों खिलाड़ी शुरुआती मुकाबलों में मौजूद नहीं रहेंगे." गंभीर ने विराट कोहली को एक नौसिखिया कप्तान बताते हुए लिखा, "चिन्नास्वामी के छोटे से ग्राउंड पर, जहां की विकेट बिल्कुल फ्लैट है, वहां मैं तेज़ गेंदबाज़ों के साथ जाना पसंद करता. हालांकि बल्लेबाज़ के तौर पर विराट कोहली मास्टर हैं, लेकिन कप्तान विराट कोहली एक नौसिखिया हैं. उन्हें बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है. गेंदबाज़ों पर इल्ज़ाम मढ़ने से बेहतर है कि उन्हें खुद ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए." विराट की ओलचना गंभीर यहीं खत्म नहीं करते, बल्कि वो उदाहरण के साथ अपनी बात रखते हैं. वो आगे लिखते हैं, "एक ऐसी पिच जहां बॉल ग्रिप कर रही थी, वहां सिराज के ओवर की बची हुई गेंदों को स्टोइनिस से करवाने की बजाय उन्हें (विराट को) पवन नेगी को गेंद थमानी चाहिए थी. इस बात को समझने के लिए दिमाग लगाने की ज़रूरत नहीं है कि रसल को तेज़ गेंदबाज़ पसंद हैं" टिम साउदी ने केकेआर और आरसीबी वाले मैच में 19वें ओवर में 29 रन दिए थे. उस अहम ओवर को लेकर गंभीर ने कहा कि भले ही रन पड़ रहे थे लेकिन, साउदी को अपना प्लान नहीं बदलना चाहिए और अगर उन्होंने बदला भी था तो कोहली को उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए था. आपको बता दें कि आरसीबी ने केकेआर के खिलाफ 205 रन बनाए थे, लेकिन आंद्रे रसेल की 13 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी के चलते उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
गौतम गंभीर हैं टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ियों के जिम्मेदार! गिल भी पूरे भागीदार
गौतम गंभीर हैं टीम इंडिया के चोटिल खिलाड़ियों के जिम्मेदार! गिल भी पूरे भागीदार
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
दुनियाभर की लीग में टीमें खरीद रहे संजीव गोयनका, कितनी है LSG के मालिक की नेटवर्थ?
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget