एक्सप्लोरर

IPL 2019: आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा आरसीबी, केकेआर को मिली पांच विकेट से रोमांचक जीत

आईपीएल सीजन-12 के 17वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया.

आंद्रे रसेल की 13 गेंदों पर सात छक्के और एक चौके की मदद से 48 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया. केकेआर की आईपीएल सीजन-12 में यह तीसरी जीत थी जबकि आरसीबी की यह लगातार पांचवी हार है.

इससे पहले बेंगलोर ने कप्तान विराट कोहली (84), एबी डिविलियर्स (63) की बेहतरीन पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस विशाल स्कोर के बाद आरसीबी सीजन में अपनी पहली जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही थी, लेकिन रसेल ने अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए हुए कोलकाता को जीत दिला दी.

आखिरी दो ओवरों में कोलकाता को जीतने के लिए 30 रनों की दरकार थी. रसेल ने 19वां ओवर फेंकने आए अनुभवी टिम साउदी के ओवर में चार छक्के और एक चौका मार बेंगलोर की हार तय कर दी. आखिरी ओवर में कोलकाता को जीतने के लिए 1 रन की दरकार थी जो उसने 20वें ओवर की पहली गेंद पर बना मैच अपने नाम किया.

मजबूत लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोलकाता ने क्रिस लिन के साथ सुनील नरेन को पारी की शुरुआत करने भेजा था, हालांकि नरेन असफल रहे आठ गेंदों पर सिर्फ दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर 28 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट लिए.

लिन अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और बड़े शॉट खेलने से पीछे नहीं हट रहे थे. रॉबिन उथप्पा (33) उनका अच्छा साथ दे रहे थे. दोनों ने टीम का स्कोर 93 रनों तक पहुंचा दिया था, लेकिन तभी उथप्पा, पवन नेगी की गेंद पर साउदी के हाथों लपके गए.

उथप्पा का विकेट 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा. अगले ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर लिन का कैच छोड़ दिया. लिन इस जीवन दान को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए और अगले ओवर में नेगी ने 108 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर दिया. लिन ने 31 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 43 रन बनाए.

सिराज ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर नीतीश राणा (37) का कैच भी छोड़ा लेकिन राणा अगली ही गेंद पर अतिरिक्त खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन के हाथों लपके गए. अगली गेंद पर कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक (8) एलबीडबल्यू करार दे दिए गए. इस पर उन्होंने रिव्यू लिया जो सफल रहा और कार्तिक बच गए.

राणा के जाने के बाद से बेंगलोर की चिंताएं कम नहीं हुई थी क्योंकि कोलकाता के तूफानी बल्लेबाज रसेल ने मैदान पर कदम रख लिया था. कोलकाता को 24 गेंदों पर 66 रनों की दरकार थी और उम्मीदें कार्तिक तथा रसेल से थीं. कार्तिक (19) को नवदीप सैनी ने 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेज दिया था, लेकिन इसके बाद रसेल ने मैच का पासा पलट दिया.

इससे पहले, जीत के लिए उतावली बेंगलोर मैच के शुरू में बेहतर नजर आई. कप्तान कोहली के साथ पार्थिव पटेल (25) ने टीम को मनमाफिक शुरुआत दी. छह ओवर में इस जोड़ी ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया.

राणा ने इस साझेदारी को आठवें ओवर की पांचवीं गेंद पर तोड़ा. पार्थिव 64 के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट करार दिए गए.

लेकिन, इसके बाद कोलकाता के गेंदबाजों की परेशानी शुरू हो गई. विश्व के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कोहली और डिविलियर्स मैदान पर थे. इन दोनों ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे. इन दोनों ने 10-15 ओवर के बीच 64 रन जोड़े.

यह जोड़ी कोलकाता के लिए खतरनाक साबित हो रही थी और तेजी से रन बना रही थी. कुलदीप यादव ने कोहली को अपनी ही गेंद पर कैच कर इस साझेदारी को तोड़ा. 49 गेंदों की पारी में नौ चौके और दो छक्के मारने वाले कोहली का विकेट 172 के कुल स्कोर पर गिरा.

डिविलियर्स 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 185 के कुल स्कोर पर नरेन का शिकार बने. उन्होंने 32 गेंदों की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए.

अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 23 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 200 को पार पुहंचाया. आखिरी के पांच ओवरों में बेंगलोर ने 63 रन जोड़े.

कोलकाता के लिए राणा, कुलदीप और नरेन को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget