एक्सप्लोरर

IPL 2019: ब्रावो ने हरभजन को बताया भारत का नंबर 1 ऑफ स्पिनर, भज्जी बोले- आप मेरे कोच

IPL 2019, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद ड्वेन ब्रावो और हरभजन सिंह एक दूसरे से बात चीत करते नज़र आए. इस दौरान ब्रावो ने हरभजन सिंह को भारत का नंबर एक ऑफ स्पिनर करार दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 में कल रात हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेटों से मात देकर चेन्नई सुपर किंग्स ने फाईनल में जगह बना ली. अब आईपीएल 2019 के फाइनल में चेन्नई की टीम को मुंबई के साथ खिताबी जंग करनी होगी. मुंबई इंडियंस ने पहले क्वालिफायर में चेन्नई को मात देकर फाइनल में जगह बनाई है. दिल्ली के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद ड्वेन ब्रावो और हरभजन सिंह एक दूसरे से बात चीत करते नज़र आए. इस दौरान ब्रावो ने हरभजन सिंह को भारत का नंबर एक ऑफ स्पिनर करार दिया. बात चीत के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान ब्रावो ने उन्हें थोड़ी तेज़ गेंदबाज़ी की सलाह दी थी, जिसे मानकर उनको काफी फायदा हुआ. हरभजन ने कहा, “जब मैंने चेन्नई में नेट्स पर गेंदबाज़ी शुरु की तो ब्रावो ने मुझसे कहा कि तुम बेहद धीमी गेंदबाज़ी कर रहे हो. थोड़ा और तेज़ करो.” गौरतलब है कि दिल्ली के खिलाफ हरभजन सिंह ने दो विकेट झटकने के साथ ही आईपीएल करियर में 150 विकेट भी पूरे कर लिए. हरभजन 150 विकेट के क्लब में शामिल होने वाले चौथे गेंदबाज़ हैं. उनसे पहले अमित मिश्रा, पीयूष चावला और लसिथ मलिंगा ये कारनामा कर चुके हैं. मलिंगा 169 विकेटों के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं. आपको बता दें कि मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाज़ी करने उतरी दिल्ली की टीम चेन्नई के गेंदबाज़ों के आगे चारो खाने चित हो गई. निर्धारित 20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स नौ विकेट खोने के बाद सिर्फ 147 रन ही बना पई. दिल्ली द्वारा दिए गए 148 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर में चार विकेट खोकर ही हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई ने आठवीं बार आईपीएल के फाइनल में भी जगह बना ली है, जहां उसे मुंबई इंडियंस का सामना करना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget