एक्सप्लोरर

IPL 2019 BLOG: क्या राजस्थान रॉयल्स ने टीम इंडिया को दे दिया एक और चमकता खिलाड़ी?

IPL 2019: रेयान पराग अव्वल तो सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे पहले संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ ने 18 साल 169 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था. हालांकि अर्धशतक से ज्यादा चर्चा रेयान पराग के ‘टेम्परामेंट’ की है

ये पहला मौका नहीं है जब राजस्थान रॉयल्स की टीम के किसी खिलाड़ी को लेकर काफी बातचीत हो रही हो. आईपीएल के इतिहास के पहले सीजन की चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स ने भारतीय क्रिकेट को कई स्टार खिलाड़ी दिए हैं. इस बार की कहानी भी ऐसी ही है. राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ से बाहर हुए समय हो गया है, लेकिन उसके एक बल्लेबाज रेयान पराग को लेकर चर्चा अब भी चल रही है. रेयान पराग ने आखिरी लीग मैच में अर्धशतक लगाया था. वो आईपीएल के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. आपको बता दें कि रेयान पराग से पहले रवींद्र जडेजा, यूसुफ पठान, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद जैसे करीब आधा दर्जन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के जरिए ही इस खेल में नाम कमाया. रवींद्र जडेजा, यूसुफ पठान तो लंबे समय तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं. रवींद्र जडेजा 2019 विश्व कप के लिए इंग्लैंड जाने वाली टीम का भी हिस्सा हैं. खलील अहमद भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. रवींद्र जडेजा इस सीजन में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ये कहना बिल्कुल सही है कि इन खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया का दरवाजा आईपीएल के जरिए ही खुला था. ऐसे में जब आईपीएल 2019 अपनी ‘क्लोजिंग’ की तरफ है तब लोगों की जुबां पर रेयान पराग का नाम है. क्यों हो रही है रेयान पराग के नाम पर चर्चा रेयान पराग अव्वल तो सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे पहले संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ ने 18 साल 169 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया था. हालांकि अर्धशतक से ज्यादा चर्चा रेयान पराग के ‘टेम्परामेंट’ की है. रेयान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में उस मौके पर क्रीज संभाली जब करीब आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. उनके ऊपर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी थी. रेयान पराग ने बिल्कुल सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने क्रीज के एक छोर पर टिकने का फैसला किया. किसी तरह का जोखिम उठाए बिना करीब सवा घंटे बल्लेबाजी की. रेयाग पराग की पारी में 4 चौके और 2 छक्के थे. इसमें से दो चौके उन्होंने अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा के एक ही ओवर में लगाए. इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट को दो छक्के मारे. उनकी बल्लेबाजी की बदौलत ही राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 115 रनों का अपेक्षाकृत सम्मानित स्कोर हासिल किया. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के 6 खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक को नहीं पार कर पाए थे. हालांकि ये रन नाकाफी थे. दिल्ली कैपिटल्स ने ये मैच 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर जीत लिया. कैसा रहा इस सीजन में रेयान का प्रदर्शन रेयान पराग को इस सीजन में 7 मैचों में मैदान में उतरने का मौका मिला. इन सात मैचों में उन्होंने 32 की औसत से 160 रन बनाए. उनकी स्ट्राइक रेट 126.98 की थी. रियान अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि वो गेंदबाजी भी करते हैं. इस सीजन में उन्होंने 2 विकेट भी लिए. रेयान के पिता पारस दास भी फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रहे हैं. जो असम और रेलवे के लिए खेलते थे. रेयान पराग इस सीजन में इसलिए भी चर्चा में आए थे क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में उनका कैच महेंद्र सिंह धोनी ने लपका था और बीस साल पहले उनके पिता पारस दास को भी धोनी ने स्टम्पिंग किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget