एक्सप्लोरर

RR vs SRH: लो स्कोर मुकाबले में सनराइजर्स की रॉयल्स पर रोमांचक जीत

सनराइजर्स की यह लगातार तीसरी और कुल आठ मैचों में छठी जीत है और अब वह 12 अंक के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गया है. रॉयल्स की यह सात मैचों में चौथी हार है और उसके छह प्वाइंट हैं.

कप्तान केन विलियमसन की अर्द्धशतकीय पारी के साथ कुशल कप्तानी, गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग की बौदलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराकर आईपीएल-11 में अपना विजय अभियान जारी रखा. इस जीत के साथ हैदराबाद 12 प्वाइंट के साथ एक बार फिर टॉप पर पहुंच गई.

विलियमसन (43 गेंदों पर 63 रन) और एलेक्स हेल्स (39 गेंदों पर 45 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी के बावजूद पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाला सनराइजर्स सात विकेट पर 151 रन ही बना पाया. लेकिन रॉयल्स के लिए यह स्कोर भी बड़ा साबित हो गया.

कप्तान अंजिक्य रहाणे (53 गेंदों पर नाबाद 65 रन) पारी का आगाज करने के बाद आखिर तक क्रीज पर टिके रहे लेकिन वह किसी भी समय खुलकर नहीं खेल पाए. संजू सैमसन (30 गेंदों पर 40 रन) ने शुरू में जरूर हाथ खोले. सनराइजर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बाकी बल्लेबाज भी नहीं चले और रॉयल्स आखिर में छह विकेट पर 140 रन ही बना पाया.

सनराइजर्स की यह लगातार तीसरी और कुल आठ मैचों में छठी जीत है और अब वह 12 अंक के साथ अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गया है. रॉयल्स की यह सात मैचों में चौथी हार है और उसके छह प्वाइंट हैं.

दोनों टीमों के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. सनराइजर्स के लिए सिद्धार्थ कौल ने 23 रन देकर दो विकेट लिए जबकि संदीप शर्मा ने चार ओवर में केवल 15 रन देकर एक विकेट हासिल किया. बासिल थम्पी (दो ओवर में 26 रन) को छोड़कर उनके प्रत्येक गेंदबाज का इकोनोमी रेट आठ से कम रहा.

उधर रॉयल्स के गेंदबाजों ने भी आखिरी पांच ओवर में केवल 31 रन दिए और इस बीच चार विकेट लिए. उसकी तरफ से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (26 रन देकर तीन) और ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम (18 रन देकर दो विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

रॉयल्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा. वह तो सैमसन थे जिनकी बदौलत टीम पावरप्ले तक 43 रन पर पहुंचने में सफल रही. राहुल त्रिपाठी (चार) के तीसरे ओवर में आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे सैमसन ने थम्पी के अगले ओवर में दो चौके और मिडविकेट पर छक्का लगाया.

रहाणे इससे पहले तक सैमसन की पारी के दर्शक बने रहे. इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी में रहाणे का योगदान 18 रन था. सैमसन के मिडविकेट पर कैच थमाने से यह साझेदारी टूटी.

इंग्लैंड के दोनों धुरंधर बेन स्टोक्स (शून्य) और जोस बटलर (दस) आते ही पवेलियन लौट गए. इस सीजन में पहली बार गेंदबाज कर रहे यूसुफ पठान ने स्टोक्स का लेग स्टंप हिलाया जबकि राशिद खान ने बटलर को लांग ऑफ पर कैच देने के लिए मजबूर किया.

रहाणे ने एक छोर संभाले रखा लेकिन वह अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए. उन्होंने 42 गेंदों पर अर्द्धशतक पूरा करने के बाद राशिद पर स्क्वायर लेग पर छक्का जड़कर अपना पहला बड़ा शॉट खेला. इसके बावजूद अंतिम दो ओवरों में रॉयल्स को 27 रन की दरकार थी.

ऐसे में सनराइजर्स ने काबिलेतारीफ फील्डिंग किया. मनीष पांडे ने महिपाल लोमरोर के छक्के को रोका तो ऋद्धिमान साहा ने हवा में लहराकर उनका कैच लिया. आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे लेकिन थम्पी ने केवल 10 रन दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर जसप्रीत बुमराह! आया चौंकाने वाला अपडेट
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया की लंका लगनी तय
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget