एक्सप्लोरर

DDvRCB: आज खिताब की दौड़ में लौटने की कोशिश करेंगे विराट और गंभीर

नए-नए खिलाड़ी और टीम के बाद भी दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर टीम की सीज़न 11 में कुछ भी खास नहीं कर सकी हैं.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: नए-नए खिलाड़ी और टीम के बाद भी दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर टीम की सीज़न 11 में कुछ भी खास नहीं कर सकी हैं. आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीमें इस सीज़न क्रमश: सबसे नीचे सातवें और आठवें पायदान पर हैं.

दोनों टीमें अब तक चार मुकाबलों में तीन-तीन मैच हार चुकी हैं. लेकिन आज दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे. लीग में इस बार दोनों टीमों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है. गौतम गंभीर की कप्तानी वाली दिल्ली और विराट की अगुवाई वाली आरसीबी के अब तक मात्र दो ही अंक हैं.

दिल्ली को अपने पहले दो मैचों में मात खानी पड़ी थी लेकिन तीसरे मैच में उसने मुंबई इंडियंस से मिले 195 रन के लक्ष्य को अंतिम गेंद पर हासिल कर लिया था. हालांकि अपने चौथे मैच में अपनी पिछली सफलता को दोहरा न पाई और कोलकाता से मिले 201 रनों के लक्ष्य से 71 रन दूर रह गई.

गेंदबाजी में युवा लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने चार मैचों में छह विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिल पा रहा है. तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने भी इतने ही विकेट हासिल किए हैं लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए हैं.

वहीं आरसीबी की टीम को अपने पहले मैच में केकेआर के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद अपने दूसरे मुकाबले में आरसीबी ने किंग्स को 4 विकेट से हराकर दमदार वापसी की. लेकिन उसके बाद विराट की टीम को पहले राजस्थान और फिर मुंबई के हाथों हारना पड़ा.

आरसीबी की पूरी जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स पर है. लेकिन विराट को छोड़ अभी टीम को कोई भी अन्य खिलाड़ी कुछ खास करता नज़र नहीं आया है. अगर आरसीबी को टूर्नामेंट में वापसी करनी है तो उसके बाकी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

दिल्ली और बेंगलोर अब तक 18 बार आमने-सामने हुए हैं जिसमें से 12 बार बेंगलोर ने और छह बार दिल्ली ने जीत दर्ज की है.

बेंगलोर - विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, सरफराज खान, क्रिस वोक्स, युजवेंद्र चहल, ब्रेंडन मैक्लम, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, क्विंटन डी कॉक, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, कोलिन डी ग्रांडहोमे, उमेश यादव, मोइन अली, मनन वोहरा, अनिकेत चौधरी, मुरुगुन अश्विन, मनदीप सिंह, पवन नेगी, मोहम्मजद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउदी, कोरी एंडरसन.

दिल्ली - गौतम गंभीर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, अमित मिश्रा, शाहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, विजय शंकर, डेनियल क्रिस्टियन, जैसन राय, नमन ओझा, पृथ्वी शाह, गुरकीरत सिंह मान, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मंजोत कालड़ा, संदीप लामीछाने, सायन घोष.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget