एक्सप्लोरर

IPL Auction 2018: पांच भारतीय खिलाड़ी जिनपर पहले दिन के ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 के पहले दिन का ऑक्शन समाप्त हो गया है. पहले दिन की नीलामी में सभी टीमों ने देश-विदेश के खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए जबकि कुछ टीमों ने चालांकि दिखाते हुए राइट टू मैच का इस्तेमाल कर दूसरे टीमों का खेल भी बिगाड़ा.

IPL Auction 2018: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 के पहले दिन का ऑक्शन समाप्त हो गया है. पहले दिन की नीलामी में सभी टीमों ने देश-विदेश के खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाए जबकि कुछ टीमों ने चालांकि दिखाते हुए राइट टू मैच का इस्तेमाल कर दूसरे टीमों का खेल भी बिगाड़ा.

वैसे तो नीलामी का पहला दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम रहा और 12.5 करोड़ की मोटी रकम चुका कर राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम के लिए खरीदा लेकिन पैसों के मामले भारतीय खिलाड़ी भी उनसे पीछे नहीं रहे.

पहले दिन के ऑक्शन में पांच ऐसे भारतीय खिलाड़ी रहे जिनपर टीम मालिकों ने जमकर पैसे खर्च किए-

के एल राहुल

सीजन-10 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर खेलने वाले लोकेश राहुल को इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा है. ऑक्शन के दौरान लगभग सभी टीमों ने राहुल के लिए बोली लगाई लेकिन बाजी पंजाब के हाथ लगी.

टी-20 फॉर्मेट में राहुल को खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है. राहुल ना सिर्फ टीम के लिए बल्लेबाजी बल्कि विकेटकीपर की भी भूमिका निभा सकते हैं ऐसे में राहुल को खरीदने का पंजाब का यह फैसला फायदेमंद साबित हो सकता है.

IPL Auction 2018: पांच भारतीय खिलाड़ी जिनपर पहले दिन के ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश

मनीष पांडे

कोलकता नाइट राइडर्स के लिए शानदार प्रर्दशन करने वाले मनीष पांडे सीजन-11 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे. ऑक्शन के दौरान मनीष पांडे को खरीदने के लिए टीम मालिकों के बीच जमकर बोली लगी लेकिन आखिर में सफलता एसआरएच के हाथ लगी.

एसआरएच की टीम ने 11 करोड़ रुपए की बड़ी रकम अदा कर मनीष पांडे को अपनी टीम ने शामिल किया है.

IPL Auction 2018: पांच भारतीय खिलाड़ी जिनपर पहले दिन के ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश

 क्रुणाल पांड्या

पहले दिन की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने क्रुणाल पांड्या पर सबसे अधिक रकम खर्च किया. क्रुणाल को लेकर ऑक्शन में आरसीबी और मुंबई इंडियन के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली और अंतिम बोली आरसीबी की 8.80 करोड़ की रही लेकिन मुंबई की टीम ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर आरसीबी का खेल बिगाड़ दिया और क्रुणाल को अपनी टीम में बरकरार रखने में कामयाब रही.

इसके साथ ही क्रुणाल सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए.

IPL Auction 2018: पांच भारतीय खिलाड़ी जिनपर पहले दिन के ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश

 संजू सैमसन

सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों के लिस्ट में संजू सैमसन का नाम भी शामिल है. संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 8 करोड़ में अपनी टीम शामिल किया है.

IPL Auction 2018: पांच भारतीय खिलाड़ी जिनपर पहले दिन के ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश

 केदार जाधव

नीलमी के पहले दिन केदार जाधव पर भी जमकर बोली लगाई गई. पिछले सीजन में आरसीबी के लिए खेलने वाले जाधव को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने 7.8 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है.

जाधव मध्यक्रम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबजी और विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं.

IPL Auction 2018: पांच भारतीय खिलाड़ी जिनपर पहले दिन के ऑक्शन में हुई पैसों की बारिश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget