एक्सप्लोरर

MI vs KXIP: बुमराह के चमत्कार ने मुंबई को दी नई उम्मीद, रोमांचक मुकाबले में 3 रन से हारा पंजाब

जसप्रीत बुमराह की चमत्कारी गेंदबाजी की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराकर प्ले ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. पंजाब के लिए प्रचंड फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल(94 रन 60 गेंद) की एक और शानदार पारी काम नहीं आई.

जसप्रीत बुमराह की चमत्कारी गेंदबाजी की बदौलत डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराकर प्ले ऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. पंजाब के लिए प्रचंड फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल(94 रन 60 गेंद) की एक और शानदार पारी काम नहीं आई. एक समय आसान जीत की ओर बढ़ रही पंजाब बुमराह की शानदार गेंदबाजी के आगे बिखर गई. बुमराह ने अपने कोटे में महज 15 रन खर्च कर आखिरी समय में 3 विकेट झटककर मुंबई को जीत दिला दी. मुंबई ने पंजाब के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन अंतिम में पंजाब पांच विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी.

इस जीत के साथ मुंबई के 13 मैच में 12 अंक हो गए हैं और वो टॉप फोर में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. उसे प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स को हराना होगा. पंजाब के लिए अभी भी मौका बरकरार है.

पंजाब की शुरुआत एक बार फिर तेज रही हालाकि क्रिस गेल बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 11 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. राहुल ने इसके बाद इसके बाद राहुल ने एरॉन फिंच के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की. राहुल को एक जीवनदान भी मिला और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा. दोनों ने बड़े आराम से खराब गेंद का इंतजार करते हुए कई बेहतरीन शॉट लगाए. राहुल ने इस दौरन सीजन का छठा अर्द्धशतक भी पूरा किया और ऑरेंज कैप के रेस में आगे भी निकल गए.

बुमराह ने पारी के 17वों ओवर में फिंच को हार्दिक के हाथों आउट करा कर टीम को वापसी का मौका दिया. फिंच ने 35 गेंद में 46 रनों की पारी खेली. फिंच जब आउट हुए उस वक्त टीम को 23 गेंद पर 43 रनों की जरूरत थी. फिंच के बाद बुमराह ने मार्कस स्टोइनिस(1) को पवेलियन भेज दर्शकों में जोश भर दिया.

मुंबई की उम्मीद को बुमराह ने अगले ओवर में उस वक्त नया जोश दिया जब 94 पर बल्लेबाजी कर रहे राहुल ने गेंद को मिड ऑफ पर खड़े कटिंग के हाथों में खेल गए. बुमराह ने 19वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए. पंजाब को आखिरी ओवर में 17 रनों की जरूरत थी लेकिन मैक्कलेनेघन ने खराब फॉर्म में चल रहे युवराज सिंह को कोई बड़ा शॉट नहीं खेलने दिया. अक्षर ने चौथी गेंद पर छक्का लगाकर पंजाब की वापसी कराई. लेकिन पांचवी गेंद पर सिर्फ 1 रन ही बना सके. अंतिम गेंद पर पंजाब को 8 रन की जरूरत थी लेकिन चौका खा कर भी मुंबई खुश थी.

 

यहां पढ़ें - पोलार्ड पावर की बदौलत मुंबई ने पंजाब के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिचेल स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', ट्रेविस हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
स्टार्क 'प्लेयर ऑफ द ईयर', हेड के नाम एलन बॉर्डर मेडल; देखें किसने जीता कौनसा अवॉर्ड
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, श्रीलंका ने पारी घोषित की
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल
श्रीलंका में कोच गौतम गंभीर का एक्सपेरिमेंट बुरी तरह फेल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget