एक्सप्लोरर

DD vs RR: बारिश ने बदला खेल, रॉयल्स के सामने 12 ओवर में 151 का लक्ष्य

ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयष अय्यर के अर्द्धशतक से दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 196 रन बनाए.

ऋषभ पंत और कप्तान श्रेयष अय्यर के अर्द्धशतक से दिल्ली डेयरडेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 196 रन बनाए. बारिश से बाधित मैच को पहले 18 ओवर का किया गया, लेकिन जब दिल्ली की पारी के 17.1 ओवर हुए थे तब एक बार फिर बारिश ने खलल डाली और वहीं दिल्ली की पारी को समाप्त कर दिया गया.

डकवर्थ लुईस नियमों के तहत राजस्थान रॉयल्स को 12 ओवरों में 151 रन बनाने का लक्ष्य दिया गया है. इस दौरान पावरप्ले सिर्फ चार ओवर का होगा. सिर्फ दो बॉलर ही तीन ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं. राजस्थान की पारी के दौरान कोई स्ट्रटीजिक टाइम आउट नहीं लिया जाएगा.

पंत ने 29 गेंद में पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 69 रन की पारी खेलने के अलावा कप्तान अय्यर (50) के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी भी की. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी 47 रन की पारी खेली और अय्यर के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़कर टीम को खराब शुरुआत से उबारा.

मैच शुरू होने से लगभग 10 मिनट पहले बारिश शुरू हो गई जिसके कारण मैच निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देर से शुरू हुआ और इसे 18 ओवर का कर दिया गया.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले ओवर में ही कोलिन मुनरो (00) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने धवल कुलकर्णी की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच थमाया.

कप्तान श्रेयष अय्यर ने तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर चौके के साथ खाता खोला जबकि सलामी बल्लेबाज शॉ ने कुलकर्णी के पारी के तीसरे ओवर में दो छक्के और एक चौका मारा. कुलकर्णी ने हालांकि इसी ओवर में शॉ का कैच भी टपकाया.

शॉ ने उनादकट का स्वागत लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के के साथ किया. दिल्ली ने पावर प्ले के पांच ओवर में एक विकेट पर 48 रन बनाए.

कप्तान अय्यर ने भी तीखे तेवर दिखाते हुए लेग स्पिनर श्रेयष गोपाल पर लगातार दो छक्के जड़े. शॉ ने भी गोपाल पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर इस लेग स्पिनर को वापस कैच दे बैठे. उन्होंने 25 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और इतने ही चौके मारे.

पंत ने गोपाल पर छक्के के साथ खाता खोला और फिर आर्चर की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया. अय्यर ने उनादकट की गेंद पर एक रन के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का सैकड़ा पूरा किया.

पंत ने कुलकर्णी के ओवर में छक्का और दो चौके मारे जबकि इसी ओवर में इस तेज गेंदबाज ने लगातार तीन वाइड भी फेंकी. पंत ने स्टोक्स पर चौके और फिर एक रन के साथ सिर्फ 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

अय्यर ने उनादकट की गेंद पर एक रन के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में लांग ऑफ पर राहुल त्रिपाठी को कैच दे बैठे. उन्होंने 35 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और तीन चौके मारे. चार कैच छोड़ने के बाद त्रिपाठी का यह पहला कैच था.

पंत ने उनादकट के इसी ओवर में छक्का जड़ा लेकिन एक गेंद बाद बाउंड्री पर स्टोक्स का कैच दे बैठे. उन्होंने 29 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और पांच छक्के जड़े.

उनादकट ने 17वें ओवर में विजय शंकर (17) को भी त्रिपाठी के हाथों कैच कराया. आर्चर के अंतिम ओवर की पहली गेंद के बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा.

उनादकट रायल्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे.उन्होंने तीन विकेट चटकाए लेकिन चार ओवर में 46 रन लुटा बैठे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
श्रेयस अय्यर ने इन 6 खिलाड़ियों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, चौथा टी20 बुरी तरह हारे
IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget