एक्सप्लोरर

IPL 2018: प्लेऑफ टाइमिंग को लेकर बीसीसीआई में फिर मचा बवाल

पिछले कुछ समय से बीसीसीआई में कुछ भी ठीक नहीं हो रहा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के मुख्य पदाधिकारियों के बीच नया मतभेद इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के प्ले ऑफ को लेकर सामने आया है.

पिछले कुछ समय से बीसीसीआई में कुछ भी ठीक नहीं हो रहा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाए गए प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के मुख्य पदाधिकारियों के बीच नया मतभेद इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के प्ले ऑफ को लेकर सामने आया है. बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी ने आईपीएल प्लेऑफ का समय रात आठ बजे की बजाय सात बजे करने के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

राजीव शुक्ल की अध्यक्षता वाली आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने फैसला लिया है कि आखिरी दौर के मैच जल्दी शुरू होंगे. सीओए प्रमुख विनोद राय ने कोषाध्यक्ष को अपने जवाब में लिखा कि यह फैसला शुक्ल की जानकारी में लिया गया है. कोषाध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि यह निर्णय लेने की अस्थायी प्रक्रिया है और यह भी पता नहीं है कि संचालन परिषद के बाकी सदस्यों को इसकी जानकारी है या नहीं.

राय ने कहा कि चूंकि प्लेऑफ में एक दिन में एक ही मैच होना है, मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन समारोह में काफी समय लगता है तो मैच सात बजे शुरू करना ठीक है.

वहीं चौधरी ने सीओए को लिखे ईमेल में कहा ,‘‘इस तरह का फैसला सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर टूर्नामेंट से पहले लिया जाना चाहिये था. टूर्नामेंट के दौरान यह करना सही नहीं है. इससे लगता है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया अस्थायी है. फाइनल में अब ज्यादा समय नहीं है और इस समय ऐसे फैसले नहीं लिए जा सकते.’’

आपको बता दें कि आईपीएल के 11वें सीजन के शुरू होने से पहले ही समय को लेकर एक राय नहीं बन पाई थी. ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया ने भी डबल हेडर वाले मुकाबले के समय में बदलाव की बातें कही थी लेकिन आईपीएल की ओर से ठुकराया दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget