एक्सप्लोरर

IPL 2018: भारत के 23 खिलाड़ी जिन पर है बीसीसीआई की खास नजर

भारत के कई बड़े और छोटे क्रिकेटर इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ऐसे 23 खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई है जिनके भारत से खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है. बीसीसीआई चाहती है कि इन खिलाड़ियों पर आईपीएल के दौरान ज्यादा बोझ न पड़े.

ये 23 वैसे खिलाड़ी हैं जिन्हें बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी है. इन खिलाड़ियों में हाल ही में अंडर 19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ और शिवम मावी जैसे खिलाड़ियों के साथ होम सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल भी शामिल हैं. चयन समिति को लगता है कि निकट भविष्य में ये खिलाड़ी सीनियर या ए टीम से खेलते दिख सकते हैं.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘मुख्य योजना खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटने की है. पहले ग्रुप में मौजूदा अंडर 19 खिलाड़ी शामिल हैं. दूसरा ग्रुप में पुराने अंडर 19 खिलाड़ियों का है जहां हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए पिछले तीन से चार साल से अंडर 19 खेल रहे हैं और तीसरा ग्रुप मौजूदा ए खिलाड़ियों का है.’’

बीसीसीआई इन खिलाड़ियों पर करीबी नजर रखना चाहता है क्योंकि व्यस्त कार्यक्रम के बीच आईपीएल में काफी यात्रा करनी पड़ती है और मैचों के बीच समय काफी समय होता है जिससे काम का बोझ अहम हो जाता है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको एक उदाहरण देता हूं. शिवम मावी या नवदीप सैनी जैसे युवा तेज गेंदबाज को उनके फ्रेंचाइजी कोच ट्रेनिंग सेशन के दौरान क्रिस लिन या एबी डिविलियर्स को 60 से 100 गेंद फेंकने के लिए कह सकते हैं क्योंकि उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना तय नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई यहां हस्तक्षेप करता है. ये युवा हमारी संपत्ति हैं. भुवनेश्वर कुमार को अपने शरीर और काम के बोझ का पता है लेकिन जब मामला मावी, नवदीप या आवेश (खान) का आता है तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि भारतीय क्रिकेट के हित में उन्हें बचाएं.’’

इस तेज गेंदबाजों के ट्रेनिंग कार्यक्रम को एनसीए के ट्रेनर और फिजियो ने तैयार किया है. सभी आठ फ्रेंचाइजी के ट्रेनर और फिजियो को भी इन सभी खिलाड़ियों के काम के बोझ के प्रबंधन को लेकर एनसीए को लगातार जानकारी देनी होती है.

पता चला है कि बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन इस सूची में शामिल नहीं हैं क्योंकि वह आईपीएल नहीं खेल रहे लेकिन निश्चित तौर पर वह भारत ए के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं.

इन खिलाड़ियों पर है बीसीसीआई की नजर-

मौजूदा अंडर 19: पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, शिवम मावी और कमलेश नागरकोटि.

पूर्व अंडर 19: इशान किशन, ऋषभ पंत, आवेश खान, खलील अहमद और संजू सैमसन.

घरेलू, भारत ए: श्रेयष अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, जयदेव उनादकट, बासिल थंपी, दीपक हुड्डा, मयंक अग्रवाल, रविकुमार समर्थ, नवदीप सैनी, सिद्धार्थ कौल, हनुमा विहारी और अंकित बावने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget