एक्सप्लोरर

IPL 2017: सुरेश रैना ने हार के लिए गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार

IPL 2017: सुरेश रैना ने हार के लिए गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार


नई दिल्ली: गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों मिली हार के लिए अपने गेंदबाजों को जिम्मेदार ठहराया है. गुजरात ने दिल्ली के सामने 209 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था जिसे दिल्ली ने दो युवा बल्लेबाजों ऋषभ पंत (97) और संजू सैमसन (61) की तूफानी पारियों की मदद से 15 गेंद पहले हासिल कर लिया. 


 


पंत और संजू ने गुरुवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में दूसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन के प्ले ऑफ की दौड़ में बनी हुई है. गुजरात पहले ही प्ले ऑफ की दौड़ बाहर हो चुका है. 


 


मैच के बाद रैना ने कहा, "हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की. हमारे पास पुरानी गेंद से गेंद करने वाले अनुभवी गेंदबाज नहीं थे. एंड्रयू टाई ने अच्छा किया था लेकिन वह बाहर हैं. वहीं ड्वायन ब्रावो भी नहीं हैं."


 


उन्होंने कहा, "हमारे लिए जरूरी था कि हम खाली गेंदें निकालें. हमने हर संभव कोशिश की. धीमी गेंदें भी की. गेंद रिवर्स स्विंग भी हो रही थी लेकिन तब तक मैच हमारे हाथ से जा चुका था."


 


रैना ने दिल्ली के पंत और संजू की तारीफ की. उन्होंने कहा, "यह पंत का दिन था. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. दोनों भारतीय टीम का भविष्य हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget