एक्सप्लोरर

RCBvsKXIP: संदीप शर्मा के आगे पस्त हुए बैंगलोर के बल्लेबाज़, पंजाब की 19 रनों से जीत


RCBvsKXIP: संदीप शर्मा के आगे पस्त हुए बैंगलोर के बल्लेबाज़, पंजाब की 19 रनों से जीत

नई दिल्ली/बेंगलुरू: संदीप शर्मा की तूफानी गेंदबाज़ी और बैंगलोर की खराब बल्लेबाज़ी से पंजाब ने 19 रनों से मुकाबला जीत प्लेऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा. बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए बड़े मुकाबले में सिर्फ 138 रनों का बचाव करते हुए पंजाब की टीम ने बैंगलोर को करारी हार दी. 


आईपीएल सीज़न 10 में प्लेऑफ्स में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए आज के मैच को जीतना बेहद ज़रूरी था. लेकिन आज के मैच में पंजाब की टीम की शुरूआत उस हिसाब से नहीं हुई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब की टीम महज़ 138 रन ही बना सकी. लेकिन बैंगलोर के कद्दावर बल्लेबाज इस स्कोर को भी नहीं हासिल कर सके. मंदीप सिंह ने सबसे अधिक 46 रन बनाए जबकि शेष बल्लेबाजों से शेष रन भी नहीं बन सका.


बेंगलोर की टीम तमाम प्रयासों के बाद भी 19 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 119 रन ही बना सकी. इस तरह उसे 19 रनों से शिकस्त खानी पड़ी.


पंजाब की ओर से अक्षर पटेल और संदीप शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कप्तान ग्लेन मैक्सवेल और मोहित शर्मा को दो-दो सफलता मिली. यह बेंगलोर की 12 मैचों में नौवीं हार है.


मंदीप ने 40 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए. उनके, अब्राहम डिविलियर्स (10) और पवन नेगी (21) के अलावा कोई और बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका.


संदीप शर्मा ने आईपीएल इतिहास में पहली बार क्रिस गेल, डिविलियर्स और विराट कोहली को एक साथ आउट करने का कारनामा किया.


इससे पहले, बेंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 138 रनों से आगे नहीं जाने दिया.


अनिकेत चौधरी ने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर हाशिम अमला (1) को विकेट के पीछे केदार जाधव के हाथों कैच कराया. अमला के खिलाफ कैच की अपील किसी ने नहीं की थी बावजूद इसके अमला ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपने पैर पवेलियन की तरफ बढ़ा दिए.


मार्टिन गुप्टिल (9) को श्रीनाथ अरविंद ने अपना शिकार बनाया. अच्छी लय में दिख रहे शॉर्न मार्श (20) पवन नेगी की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मंदीप सिंह के हाथों लपके गए.


यहां से मनन वोहरा (25) और रिद्धिमान साहा (21) ने टीम को संकट की स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन यह साझेदारी ज्यादा आगे जा पाती इससे पहले ही युजवेंद्र चहल ने मनन को पवेलियन भेज दिया.


कप्तान ग्लैन मैक्सवेल सिर्फ छह रन का ही योगदान दे पाए और चहल का शिकार हो कर पवेलियन लौट गए. साहा और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 34 रन जोड़ते हुए पंजाब का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. वाटसन ने साहा को 112 के कुल स्कोर पर बोल्ड कर इस साझेदारी को भी पनपने नहीं दिया. मोहित शर्मा (6) को अनिकेत ने अपना शिकार बनाया.


पटेल ने अंतिम ओवरों में 17 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 38 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने वाटसन द्वारा फेंके गए आखिरी ओवर में एक छक्के और दो चौकों की मदद से 19 रन जोड़ते हुए पंजाब को 138 के स्कोर तक पहुंचाया. बेंगलोर के लिए अनिकेत और चहल ने दो-दो विकेट लिए. अरविंद, वाटसन और नेगी को एक-एक सफलता मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
11 में 6 ओवर मेडन, 5 विकेट... वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने लूटी महफिल; पाकिस्तान चित
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
IPL 2027 से पहले बदल जाएगी यश दयाल की टीम, अगले सीजन थामेंगे इसका हाथ
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget