एक्सप्लोरर

IPL Spot Fixing 2013 मामले में जेल जा चुके इस खिलाड़ी को मिली कोचिंग की जिम्मेदारी, मुंबई की अंडर-14 टीम के बने हेड कोच

IPL Spot Fixing: 2013 में स्पॉट फिक्सिंग कांड में जेल जा चुका ये खिलाड़ी अब मुंबई की अंडर-14 क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने जा रहा है. जानिए कौन है ये खिलाड़ी और कैसे मिला उन्हें क्रिकेट में वापसी का मौका.

IPL Spot Fixing: आईपीएल 2013 का स्पॉट फिक्सिंग कांड आज भी भारतीय क्रिकेट के काले अध्यायों में गिना जाता है. इस स्पॉट फिक्सिंग ने ही श्रीसंत और राजस्थान रॉयलस के 2 और खिलाड़ियों का क्रिकेटिंग करियर खत्म कर दिया था. उसी मामले में दोषी ठहराए गए राजस्थान रॉयल्स के पूर्व स्पिनर अंकित चव्हाण अब एक बार फिर क्रिकेट की दुनिया में वापसी कर रहे हैं और इस बार वो कोच के रूप में लौट रहे हैं. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने चव्हाण को अपनी अंडर-14 टीम का हेड कोच नियुक्त किया है.

क्रिकेट में अब कोच के रूप में नई पारी

बाएं हाथ के स्पिनर अंकित चव्हाण पर बीसीसीआई ने 2013 में आजीवन प्रतिबंध लगाया था, लेकिन 2021 में यह प्रतिबंध घटाकर के सात साल कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने क्लब क्रिकेट में वापसी की और कोचिंग के लिए लेवल-1 कोचिंग परीक्षा पास की. अब MCA ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुंबई की अंडर-14 टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है.

कोच नियुक्त किए जाने के बाद अंकित चव्हाण ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से बातचीत की और कहा, "यह मेरे जीवन की दूसरी पारी है और मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. मैं MCA का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर दोबारा विश्वास जताया और मुझे ये मौका दिया. कोचिंग मेरे दिल के करीब है. अंडर-14 क्रिकेट में खिलाड़ियों की नींव मजबूत करना मेरा मकसद रहेगा.”

आखिर क्या था पूरा मामला?

आईपीएल 2013 में एस. श्रीसंत, अजीत चंडिला और अंकित चव्हाण पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे. बीसीसीआई की अनुशासन समिति ने तीनों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, 2015 में दिल्ली ट्रायल कोर्ट में तीनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले थे. इस कारण सबूतों के अभाव के चलते सभी को बरी कर दिया था, लेकिन बीसीसीआई ने खिलाड़ियों पर प्रतिबंध जारी रखा. जून 2021 में बीसीसीआई ने चव्हाण का प्रतिबंध घटाकर सात साल कर दिया था. जिससे उन्हें 2023 में प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट में वापसी का मौका मिला.

अंकित ने अपने क्रिकेट के करियर में 18 फर्स्ट क्लास, 20 लिस्ट ए, और 13 आईपीएल मैच खेले हैं. वे धीरे-धीरे क्रिकेट से कोचिंग की तरफ बढ़े और अब उन्हें युवाओं को तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.

ओंकार साल्वी और संदीप पाटिल को MCA में दोबारा बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई क्रिकेट संघ ने घरेलू सीजन के लिए कोच और चयनकर्ता नियुक्तियों की भी घोषणा की है. रणजी ट्रॉफी टीम के कोच ओंकार साल्वी को उनके पद पर बरकरार रखा गया है. उनके नेतृत्व में टीम के अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का गेंदबाजी कोच भी नियुक्त किया गया था. इसके साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल को फिर से चयन समिति के अध्यक्ष पद पर बनाए रखा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
ड्रॉप हुए या मिला आराम? संजू सैमसन को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने की बताई वजह
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
IND vs ENG 3rd T20I: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी20? मौसम पर आया डराने वाला अपडेट
IND VS ENG: रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें
रवि बिश्नोई बाहर? क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा नंबर 3 पर खेलने का मौका, जानिए क्यों हो रही ये बातें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget