एक्सप्लोरर

IPL 2020: दुबई में आईपीएल के आयोजन की संभावना बढ़ी, 17 जुलाई को BCCI की बैठक में हो सकते हैं अहम फैसले

IPL 2020: आईपीएल का आयोजन मार्च के अंत में होना था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से अब तक लीग के 13वें सीजन का भविष्य तय नहीं है.

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का इंतजार कर रहे फैंस को जल्द ही बड़ी खबर मिल सकती है. 17 जुलाई को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक है. इस बैठर में फिलहाल बंद पड़े हुए क्रिकेट के खेल को पटरी पर लाने को लेकर चर्चा होगी. इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर की वजह से आईपीएल के दुबई में आयोजन की संभावना बढ़ गई है.

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक आईपीएल दुबई में कराने की संभावना बढ़ रही है. पहले भारत में ही कम से कम वेन्यू में मैच करवाने के बारे में सोच विचार किया जा रहा था. मुम्बई, पुणे और नवी मुंबई के मैदानों को संभावित वेन्यू के तौर पर रखा गया था. लेकिन मुम्बई या महाराष्ट्र में फिलहाल कोरोना को लेकर जैसी स्थिति है, उन हालात में इन मैदानों पर आईपीएल का आयोजन संभव नहीं दिखाई देता.

ऐसे में बोर्ड के पास विकल्प कम है और आईपीएल दुबई में कराने की संभावना बढ़ती जा रही है . 17 तारीख को एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में सारे मुद्दों को लेकर चर्चा होगी. लेकिन बीसीसीआई इसका औपचारिक एलान तभी करने वाला है जब आईसीसी टी20 विश्व कप को टालने का फैसला सुनाएगी.

दुबई में हो सकता है ट्रेनिंग कैंप

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरब गांगुली इससे पहले ही कह चुके है कि भारत मे आईपीएल कराने का प्रयास वो ज़रूर कर रहे है, लेकिन ऐसा अगर नहीं होता है तो विदेश में आयोजन के विकल्प खुले हैं. दुबई में अगर आईपीएल होता है तो फ्रैंचाइज़ी टीमें सितंबर की शुरुआत में ही वहां खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस कैम्प का आयोजन कर सकती हैं.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13 सीजन का आयोजन मार्च के अंत में होना था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था. मौजूदा हालात में सितंबर से नवंबर के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की संभावना है.

पंत ने धोनी को इसलिए बताया अपना फेवरेट बैंटिंग पार्टनर, रोहित-विराट की तारीफ भी की
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget