एक्सप्लोरर

IND vs SA: टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने किया दमदार वापसी का वादा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि वह फिट होकर मैदान पर दमदार वापसी करेंगे.

चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने वादा किया कि वह मैदान पर दमदार वापसी करेंगे. बुमराह ने ट्वीट किया, "चोट खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है. मेरे ठीक होने की कामना करने के लिए आप सभी को धन्यवाद. मेरा सिर ऊंचा है और मेरा लक्ष्य मैदान पर दमदार वापसी करना है." भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि बुमराह को पीठ के निचले हिस्से में हल्का फ्रैक्च र है और इसी कारण वह साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली गांधी-मंडेला सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी इस चोट का पता रोजमर्रा की जांच में चला. वह एनसीए में अपनी चोट पर काम करेंगे और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने बुमराह के स्थान पर उमेश यादव को टीम में जगह दी है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो अक्टूबर से विशाखापट्टनम में शुरू हो रहा है. दूसरा मैच 10 अक्टूबर से पुणे और तीसरा मैच 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा. बुमराह ने अबतक 12 टेस्ट मैचों में 62 विकेट लिए हैं. वेस्टइंडीज के दौर पर दो मैचों में उन्होंने 13 विकेट हासिल किए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़
चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की सैलरी जानकार उड़ जाएंगे आपके होश, मिलेंगे इतने करोड़

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget