एक्सप्लोरर

IndWvsENGW: आखिरी ओवर में चाहिए थे 3 रन, फिर भी 1 रन से हार गई टीम इंडिया

तेज गेंदबाज केट क्रॉस की ओर से अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को एक रन से हरा दिया.

जीती हुई बाज़ी को हारा कैसे जाता है कोई ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम से सीखे. इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में भारत के पास जीत का सुनहरा मौका था. भारतीय टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए महज़ 3 रनों की दरकार थी. जबकि उसके 6 खिलाड़ी अभी बाकी थे. लेकिन फिर भी भारतीय महिला टीम ने मैच गंवा दिया.

तेज गेंदबाज केट क्रॉस की ओर से अंतिम ओवर में की गई शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को एक रन से हरा दिया. इस जीत के बाद इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली है. इंग्लैंड ने वनडे सीरीज भी 2-1 से जीती थी.

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 119 रन का स्कोर बनाया और फिर भारतीय टीम को निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 118 रन पर रोक दिया.

इंग्लैंड से मिले 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम को 10 रन के अंदर ही हर्लीन देओल (1) के रूप में पहला झटका लग गया. लेकिन फिर इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली और टीम को जीत के करीब पहुंचाया.

मंधाना टीम के 87 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुई. उनके आउट होने के बाद अनुभवी मिताली राज ने एक छोर संभाले रखा. हालांकि दूसरे छोर पर विकेट के गिरने का सिलसिला जारी रहा.

भारत को अंतिम छह गेंदों पर जीत के लिए केवल तीन रन बनाने थे लेकिन टीम केवल एक रन ही बना पाई तथा उसने दो विकेट भी गंवा दिए. अंतिम ओवर में मिताली को स्ट्राइक न मिल पाना भी भारत की हार का एक कारण रहा. मिताली ने 32 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 30 रन की पारी खेली.

इंग्लैंड की ओर से क्रॉस ने बेहतरीन दो विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. उनके अलावा अन्या श्रबसूले, लिंसे स्मिथ और लौरा मार्श ने एक-एक विकेट लिए.

इससे पहले, भारतीय टीम ने अपनी गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड को छह विकेट पर 119 रन पर रोक दिया लेकिन उसके बल्लेबाज इस आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर पाए.

मेहमान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम को डेनली व्याट (24) और टैमी ब्युमोंट (26) ने पहले विकेट के लिए 7.2 ओवर में 51 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी.

हालांकि मेहमान टीम इस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 119 रन ही बना पाई. एमी जोन्स ने 26, सोफिया डंक्ले ने नाबाद 14 और कप्तान हीथर नाइट ने 11 रन बनाए.

भारत की ओर से अनुजा पाटिल और हर्लीन देओल के दो-दो विकेटों के अलावा एकता बिष्ट और पूनम यादव ने एक-एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा किस भारतीय ने पाकिस्तान को धोया, देखें टॉप-7 की लिस्ट
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget