एक्सप्लोरर

TOSS INDvsSL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी, भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर का डेब्यू

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है जहां पर हारने पर टीम इंडिया सीरीज़ गंवा देगी.

नई दिल्ली/मोहाली: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है जहां पर हारने पर टीम इंडिया सीरीज़ गंवा देगी.

श्रीलंकाई टीम 3 मैचों की इस सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है.

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने आज के मुकाबले के लिए टीम में अहम बदलाव किया है. रोहित शर्मा ने आज युवा ऑल-राउंडर वाशिंगटन सुंदर को डेब्यू करने का मौका दिया है. वाशिंगटन सुंदर को चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टीम में जगह मिली है. जबकि श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले में अपने पिछले मैच की टीम के साथ ही मैदान पर उतर रही है.

आपको बता दें कि सुंदर कुछ समय पहले यो-यो टेस्ट में विफल रहे थे जिसे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की अहम कसौटी माना जाता है लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया.

15 सदस्यीय टीम में चुने जाने के बाद सुंदर ने कहा,‘‘किसी भी क्रिकेटर के लिए भारत की ओर से खेलना सर्वोच्च सपना होता है. एक 18 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में मुझे भारत के लिए खेलना का मौका मिला और यह बेहतरीन अहसास है. मुझे अपने तैयारी पर काफी विश्वास है और इसका फायदा मिला.’’

वाशिंगटन सुंदर ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं.

धर्मशाला में खेले गए पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से श्रीलंकाई आक्रमण के सामने नतमस्तक हो गए थे. 29 रनों पर ही मेजबान टीम ने सात विकेट खो दिए थे. उसका 50 का आंकड़ा भी छू पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ने 65 रनों की पारी खेल भारत को बेहद शर्मनाक स्थिति में जाने से बचाया था और 100 का आंकड़ा पार कराया था.

मोहाली की वातावरण धर्मशाला की तरह बेशक ठंडा न हो, लेकिन इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. ऐसे में इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज एक फिर इस विकेट पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं.

ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस मैच में एहतियात बरतने और पिछले मैच में की गई गलतियों से सीखने की जरूरत है. उसके सभी बल्लेबाजों को एक बार फिर अपना वही दम दिखाना होगा जो उन्होंने न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाया था.

पिछले मैच में पदार्पण करने वाले श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या जैसे युवा बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा था तो कप्तान रोहित, शिखर धवन और अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी विफल रहे थे.

गेंदबाजी विभाग में भारत को हालांकि अपना कमाल दिखाने का पिछले मैच में ज्यादा मौका नहीं मिला था, लेकिन जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और पांड्या ने एक-एक विकेट जरूर लिए थे. वहीं युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था.

टीम:

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर.

श्रीलंका: थिसारा परेरा, उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, धनंजय डी सिल्वा, सचिथा पाथिराना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget