एक्सप्लोरर

TEA INDvsSL: साहा-जडेजा की मदद से विशाल स्कोर की तरफ भारत


TEA INDvsSL: साहा-जडेजा की मदद से विशाल स्कोर की तरफ भारत

नई दिल्ली/कोलंबो: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्ये रहाणे की रखी नींव को निचले क्रम के बल्लेबाज़ों ने बड़े स्कोर में बदल दिया है. दूसरे दिन के खेल में टी के समय तक भारतीय टीम 7 विकेट गंवाकर 553 रन बनाकर बल्लेबाज़ी कर रही है. इस समय क्रीज़ पर रिद्धीमन साहा(59 रन) और रविन्द्र जडेजा(37 रन) जमकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. 


श्रीलंका के सिंहली स्पोर्ट्स मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने लंच तक 5 विकेट गंवाकर 442 रन बना लिए थे. जिसके बाद दिन के खेल के दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने आर अश्विन और हार्दिक पांड्या के रूप में दो बड़े विकेट गंवाए. आर अश्विन ने 92 गेंदों पर 54 रन बनाते हुए शानदार बल्लेबाज़ी. जबकि उनके बाद रनगति बढ़ाने की कोशिश में हार्दिक पांड्या 20 रन बनाकर चलते बने. 


इन दोनों के विकेट के बावजूद एक छोर पर रिद्धीमन साहा डटे रहे और दूसरा छोर रविन्द्र जडेजा ने संभाल लिया. टी ब्रेक से पहले दोनों बल्लेबाज़ों ने मिलकर 57 रन जोड़ लिए हैं. 


इससे पहले सत्र की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 442 रन बना लिए थे. लंच के समय रविचंद्रन अश्विन 47 और रिद्धिमान साहा 16 रनों पर नाबाद लौटे थे. 


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लिए थे. भारत की ओर से पहले दिन आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन (35), लोकेश राहुल (57) और कप्तान विराट कोहली (13) रहे.


दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय पारी को आगे बढ़ाने उतरी पहले दिन की नाबाद जोड़ी पुजारा और रहाणे ने टीम के खाते में 6 रन ही जोड़े थे कि 350 के कुल स्कोर पर दिमुथ करुणारत्ने ने पुजारा को पगबाधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.


अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेलने वाले पुजारा ने 232 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 4,000 रन भी पूरे किए.


पुजारा के आउट होने के बाद रहाणे का साथ देने आए अश्विन ने पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को 400 के स्कोर के पार पहुंचाया. नए गेंदबाज मलिंदा पुष्पकुमारा की गेंद पर रहाणे विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों लपके गए.


रहाणे ने भी शानदार पारी खेली और 222 गेंदों पर 14 चौके लगाए. 


श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ और पुष्पकुमारा ने 2-2 विकेट जबकि करुणारत्ने, कुशल परेरा को एक-एक सफलता मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच
3 ओवर में बल्लेबाज का शतक, पहले ओवर में बने 33; सबसे अनोखा क्रिकेट मैच

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget