एक्सप्लोरर

INDvsSL: लंच तक टीम इंडिया ने बनाए 5 विकेट खोकर 442 रन


INDvsSL: लंच तक टीम इंडिया ने बनाए 5 विकेट खोकर 442 रन

कोलंबो: भारतीय क्रिकेट टीम ने अजिंक्य रहाणे (132) और चेतेश्वर पुजारा (133) की शतकीय पारियों के दम पर सिंहली स्पोर्ट्स मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहले सत्र की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 442 रन बना लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन 47 और रिद्धिमान साहा 16 रनों पर नाबाद हैं.


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लिए थे. भारत की ओर से पहले दिन आउट होने वाले बल्लेबाज शिखर धवन (35), लोकेश राहुल (57) और कप्तान विराट कोहली (13) रहे.


दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय पारी को आगे बढ़ाने उतरी पहले दिन की नाबाद जोड़ी पुजारा और रहाणे ने टीम के खाते में 6 रन ही जोड़े थे कि 350 के कुल स्कोर पर दिमुथ करुणारत्ने ने पुजारा को पगबाधा आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.


अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेलने वाले पुजारा ने 232 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 4,000 रन भी पूरे किए.


पुजारा के आउट होने के बाद रहाणे का साथ देने आए अश्विन ने पांचवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को 400 के स्कोर के पार पहुंचाया. नए गेंदबाज मलिंदा पुष्पकुमारा की गेंद पर रहाणे विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों लपके गए.


रहाणे ने भी शानदार पारी खेली और 222 गेंदों पर 14 चौके लगाए. इसके बाद साहा ने अश्विन के साथ मिलकर भोजनकाल कर बिना कोई और विकेट गंवाए 29 रनों की साझेदारी कर टीम को 442 के स्कोर तक पहुंचाया.


श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ, करुणारत्ने, कुशल परेरा और पुष्पकुमारा को एक-एक सफलता मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget