एक्सप्लोरर

INDvsENG: कोहली ने टेस्ट जीत को हाल के समय की सबसे ‘प्यारी’ जीत बताया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड पर अपनी टीम की जीत को हाल के समय की सबसे ‘प्यारी’ जीत बताया. भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त

 


 


 


INDvsENG: कोहली ने टेस्ट जीत को हाल के समय की सबसे ‘प्यारी’ जीत बताया

मुंबई: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड पर अपनी टीम की जीत को हाल के समय की सबसे ‘प्यारी’ जीत बताया. भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाई.


 


कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह विशेष अहसास है. दर्शक यहां जिस तरह पहुंचे और हमारा समर्थन किया उससे हमें मुश्किल लम्हों से निपटने में मदद मिली. इस श्रृंखला में जीत संभवत: हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है.’’ दोहरा शतक जड़ने के लिए मैन ऑफ द मैच बने कोहली ने कहा कि जब भारत ने पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी तो उन्हें पता था कि जीत लगभग तय है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘231 रन की बढ़त विरोधी को तोड़ देती है. हमने उनके हावभाव देखे थे और हमें पता था कि इस बढ़त के साथ मैच हमने जीत लिया है.’’ कोहली ने कहा कि मैच से पहले वह नर्वस थे लेकिन वास्तविक लक्ष्य तय करने से मदद मिली.


 


सत्र का तीसरा दोहरा शतक जड़ने वाले कोहली ने कहा, ‘‘हम ऐसे भारतीय विकेटों पर नहीं खेले थे जिस पर काफी उछाल हो इसलिए सामंजस्य बैठाना जरूरी था. मैं इस मैच से पहले नर्वस था. बीच में कुछ विकेट जल्दी गिरे जिससे दबाव बढ़ा. मैंने वास्तविक लक्ष्य रखे, पहले स्कोर बराबर करो और फिर बढ़त के बारे में सोचो. एक या दो घंटे मैच का नक्शा बदल सकते हैं.’’ 


 


कोहली ने कहा, ‘‘सभी को श्रेय. विजय ने चैम्पियन की तरह पारी खेली और यह उनके जज्बे को दिखाता है. जयंत के लिए भी इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता.’’ दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक को मौकों का फायदा नहीं उठा पाने का मलाल है.


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 400 रन इस विकेट पर अच्छा स्कोर था. कीटन जेनिंग्स काफी अच्छा खेला, दो विकेट पर 230 रन के बाद हमें 450 रन बनाने चाहिए थे. आंकड़ों के अनुसार इस मैदान पर 400 अच्छा स्कोर है. गेंदबाजी करते हुए हमें मौके मिले. हम फिलहाल उन मौकों का फायदा नहीं उठा पा रहे.’’ 


 


कुक ने कहा, ‘‘विराट ने असाधारण पारी खेली लेकिन 60 रन के आस-पास हमारे पास उसे आउट करने का मौका था. हमें इन चीजों को बदलना होगा. हम तीन दिन तक मैच में बने हुए थे लेकिन यह पर्याप्त नहीं था. हम भारत की बराबरी नहीं कर पाए.’’ इंग्लैंड मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा और कुक ने स्वीकार किया कि अतिरिक्त स्पिनर को नहीं खिलाना गलती थी. 


देखें वीडियो:


 



 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget