एक्सप्लोरर

WWC17Final TOSS: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

WWC17Final TOSS: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

नई दिल्ली/लॉर्ड्स: ऐतिहासिक महिला विश्वकप फाइनल में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया है. भारतीय क्रिकेट टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतर रही है. जबकि इंग्लैंड की टीम ने भी पिछले मैच की टीम के साथ उतरने का मन बनाया है. 


इससे ये साफ हो गया है कि चोटिल हरमनप्रीत आज के बड़े मुकाबले में खेल रही हैं. शनिवार को प्रैक्टिस के दौरान हरमन के कंधे में चोट लगने की खबर आई थी, जिसके बाद वो प्रैक्टिस के लिए मैदान पर नहीं लौटी. जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार ना हों लेकिन ऐसा नहीं हुआ.


भारतीय टीम अगर आज का मुकाबला जीतती है तो फिर 44 सालों के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब भारतीय टीम खिताब पर अपना कब्ज़ा जमाएगी. 


वुमेंस वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में टीम इंडिया सातवें पायदान पर रही थी, लेकिन इस बार इतिहास ने अपने आप को दोहराया और साल 2005 की तरह भारतीय महिलाओं ने वर्ल्ड कप के फाइनल में कदम रख दिया है. अब आज उसका सामना मेजबान इंग्लैंड से 'क्रिकेट का मक्का' कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर होने जा रहा है. 


भारत टूर्नामेंट के लीग दौर के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हरा चुकी है. साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल में हारने वाली भारतीय टीम के लिए आज का दिन बेहद खास है. भारतीय टीम इंग्लैंड के मुकाबले बेहतर फॉर्म में दिखाई दे रही है. मैच की सभी टिकटें बिक चुकी हैं. दुनिया भर में करीब पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने लीग मैचों का और कुल करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने इस वर्ल्ड कप में खेले गए सभी मैचों का लुत्फ उठाया है.


इस मैच में 2005 वर्ल्ड कप टीम की सदस्य झूलन गोस्वामी चार रन बनाते ही एक हजार रन और सौ विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर 171 रन बनाकर भारत की ओर से दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का कमाल पहले ही कर चुकी हैं. 


इससे बड़ा स्कोर इसी टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा के नाम (188) है जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इस साल मई में बनाया था.


फाइनल में भारत का पलड़ा मेजबान टीम पर भारी लग रहा है. भारतीय टीम में युवा जोश की आक्रामकता और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल है जो टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में दिखाई देता है. भारतीय स्पिनर फॉर्म में चल रहीं हैं जो सीम और स्विंग कंडीशंस में भी बढ़िया प्रदर्शन कर रही हैं.


दीप्ति शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग दौर के पहले मैच में 8.3 ओवरों में 47 रन देकर तीन विकेट हासिल करके शानदार प्रदर्शन किया था. उनसे फाइनल में टीम को उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. उन्होंने उस मैच में नतालीए डेनियल और अन्या के विकेट चटकाए थे. 


इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में स्मृति मंधाना, पूनम राउत और कप्तान मिताली राज की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 247 का स्कोर खड़ा करके जीत दर्ज की थी. साथ ही इस वर्ल्ड कप में भारत की रोटेशन पॉलिसी में अच्छी रणनीति की छाप दिखाई देती है. मंधाना, मिताली और एकता बिष्ट से लेकर वेदा कृष्णामूर्ति और अब हरमनप्रीत के बारे में सही समय पर सही फैसले लिए गए जो टीम के लिए खासे उपयोगी रहे.


मौजूदा टीम में मंधाना और मिताली के प्रदर्शन पर कपिल देव के उस प्रदर्शन की छाप दिखाई देती है, जब भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप अपने नाम किया था. भारतीय टीम सही समय पर फॉर्म में लौटी है. खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज में आक्रामकता दिखाई देने लगी है.


भारतीय खिलाड़ी मैदान पर अब बेहतर डाइव लगाने लगी हैं और रन आउट के आधे मौकों को पूरे मौकों में तब्दील करने लगी हैं. भारत के शीर्ष क्रम की तीन बल्लेबाज इस वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगा चुकी हैं. बाएं हाथ की स्पिनर्स बखूबी विकेट चटका रही हैं.


वहीं मेजबान टीम को हल्के में लेना भारत के लिए गलत साबित हो सकता है. मिताली इस बात को भलीभांती जानती हैं कि इंग्लैंड अपने घर में मजबूत टीम है. इंग्लैंड की नैट स्काइवर ने न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाए थे. वह मैच को अपने पक्ष में करने का माद्दा रखती हैं. वह अपनी टीम को 2009 में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप ट्रॉफी दिला चुकी हैं. 


टीमें:


INDw XI: पूनम राउत, स्मृति मंधाना, मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ती शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, शिखा पांडे, सुष्मा वर्मा, झूलन गोस्वामी, राजेश्वरी गायकवाड़, पूवन यादव.


ENGw XI: विनफील्ड, ब्यूमोंट, सारा टेलर, नाइट, स्कीवर, विलसन, ब्रंट, गन, श्रबसल, मार्श, हार्टली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया भावुक वीडियो
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget