एक्सप्लोरर

INDvsAUS: टीम इंडिया के साथ जुड़े मोहम्मद शमी, आखिरी टेस्ट में दिखा सकते हैं अपना दम


INDvsAUS: टीम इंडिया के साथ जुड़े मोहम्मद शमी, आखिरी टेस्ट में दिखा सकते हैं अपना दम

नई दिल्ली/धर्मशाला: रोमांचक हो चली भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का अंतिम टेस्ट निर्णायक हो चला है. रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी हैं और आखिरी टेस्ट में दोनों की कोशिश मुकाबला अपने नाम कर सीरीज़ का कब्ज़ाने का होगी. विश्व की नंबर 1 और 2 की टीमों के बीच आखिरी मैच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट मैदान पर होगा जो कि किसी भी टेस्ट में पहली बार मेजबानी करेगा. 



लेकिन इस टेस्ट से पहले बयानबाज़ी की दौर भी चरम पर है. दोनों टीमें एक दूसरे को माइंड गेम में उलझाने की कोशिश में लगी है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और टीम ने इस मामले में विराट कोहली को निशाना बनाते हुए डोनल्ड ट्रंप तक कह डाला. वहीं दूसरी तरफ स्टार्क और मिचेल जॉनसन ने भी धर्मशाला की पिच और आखिरी टेस्ट को लेकर बयानबाजी की है.



सीरीज़ का तीसरा टेस्ट भारत की पकड़ में होने के बावजूद टीम इंडिया के हाथ से निकल गया और मैच के बाद सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज़ों ने माना कि यहां टीम इंडिया को एक गेंदबाज़ की कमी खली. लेकिन अब टीम इंडिया के लिए एक बहुत अच्छी खबर आ गई है. तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा हो सकते हैं. 



तेज़ गेंदबाज़ों के लिए मुफीद धर्मशाला की पिच पर मोहम्मद शमी टीम इंडिया के लिए जलवे दिखाते दिख सकते हैं. जी हां शमी धर्मशाला पहुंच गए हैं और वो टीम इंडिया के साथ मौजूद हैं. शमी ने धर्मशाला की खूबसूरत वादियों की एक तस्वीर खुद सोशल मीडिया पर शेयर की. पिछले टेस्ट के बाद विराट ने भी ये संकेत दिए थे कि टीम इंडिया अगले मैच में 5 गेंदबाज़ों के साथ उतर सकती है और शमी को उन्होंने ही विजय हज़ारे में मुकाबला खेलने के लिए कहा था.




शमी ने विजय हज़ारे के फाइनल मुकाबले में 4 विकेट चटकाकर अपनी फिटनेस साबित की और अब वो आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम की पेस बैट्री को ताकत देते नज़र आ सकते हैं. 



मोहम्मद शमी के आखिरी टेस्ट में खेलने की खबर इससे भी पक्की होती है क्योंकि हाल में मंगलवार को देवधर ट्रॉफी के चुनी गई इंडिया ब्लू और रेड की टीमों में भी मोहम्मद शमी का नाम नहीं है और इस ट्रॉफी के मैच तारीखें भी भारत के ऑस्ट्रेलिया के मैच से टकरा रही हैं. 



मोहम्मद शमी नवंबर महीने से कोहनी की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे और अब उनकी चोट ठीक होने से टीम इंडिया को धर्मशाला के निर्णायक मैच में बड़ा फायदा मिल सकता है. 


और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget