एक्सप्लोरर

Team India के चार सीनियर खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं का संदेश, 'पहले रणजी में रन बनाओ, विकेट निकालो फिर देश के लिए खेलो'

Test Team Of India: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. इसमें चार सीनियर खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है.

Team India Test Squad: श्रीलंका के खिलाफ मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान हो गया है. सिलेक्टर्स ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दी है. वहीं, चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), ईशांत शर्मा (Ishant shrama) और रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) जैसे दिग्गजों को स्क्वॉड से बाहर रखा गया है. सिलेक्टर्स ने इन चार खिलाड़ियों को आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर रखने के साथ-साथ एक स्पष्ट संदेश भी दिया है. इसमें कहा गया है कि रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में रन बनाकर, विकेट निकालकर आप फिर से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं.

क्या कहा सिलेक्टर चेतन शर्मा ने?
नेशनल सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन चेतन शर्मा ने इन चार सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखने पर कहा, 'बड़ा सोच विचार करने के बाद हमने फैसला लिया. दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद ही हमने इन खिलाड़ियों से बात की थी. हमने उन्हें साफ कहा था कि श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में हम आपको शामिल नहीं करेंगे लेकिन आपके लिए दरवाजे पूरी तरह खुले हैं. कहीं कोई समस्या नहीं है. हमने उन्हें कहा था कि जाइये और रणजी मैच खेलिये.'

चेतन शर्मा ने कहा, 'किसी के लिए भी दरवाजे बंद करने वाले हम कौन होते हैं. यह क्रिकेट का गेम है. आपको रन बनाने होंगे, विकेट निकालने होंगे और फिर आप देश के लिए खेल सकते हैं. यही चयन का मुख्य आधार है. मैंने चारों खिलाड़ियों से निवेदन किया है कि वे रणजी ट्रॉफी खेलें. हमने सोचा कि ये लोग वहां जाकर परफार्म करते हैं तो अच्छा होगा.

लंबे वक्त से आउट ऑफ फॉर्म थे रहाणे और पुजारा, साहा और ईशांत के टीम में ढेरों विकल्प
टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट में आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे. रहाणे ने जहां पिछले दो सालों में महज एक शतक जड़ा है, वहीं पुजारा एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं. इस दौरान इन खिलाड़ियों का रन औसत भी 20 से 30 के बीच रहा है. उधर, तेज गेंदबाजी और विकेटकीपिंग में टीम इंडिया के पास ढेरों विकल्प हैं. विकेटकीपिंग में जहां ऋषभ पंत सबसे बेस्ट उम्मीदवार हैं, वहीं केएस भरत उनके अल्टरनेट के तौर पर देखे जा रहे हैं. तेज गेंदबाजी में भी भारत के पास शमी, भुवनेश्वर और सिराज से लेकर शार्दुल और बुमराह जैसे गेंदबाज मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें..

Sachin Tendulkar: लियोनल मेसी को अपने जैसा खिलाड़ी मानते हैं सचिन, रेपिड फायर सवालों के कुछ ऐसे दिए जवाब

MS Dhoni का डाई हार्ड फैन है यह अंडर-19 खिलाड़ी, विंडीज खिलाड़ियों की तरह IPL में जड़ना चाहता है छक्के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता
शुभमन गिल ने जीता 'प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब, शेफाली वर्मा भी बनीं विजेता
ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget