एक्सप्लोरर

Virat Kohli Test Captaincy Records: विराट की कप्तानी में भारतीय तेज गेंदबाजी को मिली नई ऊंचाइयां, रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

Virat Kohli Test Captaincy Records: विराट की कप्तानी में तेज गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. वे एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय तेज गेंदबाजों का बॉलिंग औसत 30 से कम रहा है.

Virat Kohli Test Captaincy Records: टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली की लीडरशिप में भारतीय तेज गेंदबाजी को नई ऊंचाइयां मिली. विराट की कप्तानी के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने अन्य भारतीय कप्तानों के कार्यकाल के मुकाबले कहीं ज्यादा विकेट चटकाए. इस दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों का प्रति टेस्ट मैच विकेट लेने का आंकड़ा भी पूर्व कप्तानों की तुलना में सबसे अच्छा रहा. इसके साथ ही विराट के नाम एक और उपलब्धि भी जुड़ी. वे एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में भारतीय तेज गेंदबाजों का बॉलिंग औसत 30 से कम रहा है.

विराट की कप्तानी में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को मिले सबसे ज्यादा विकेट
विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने 68 टेस्ट मैच खेले. इनमें भारतीय तेज गेंदबाजों ने 591 विकेट चटकाए. यह किसी भारतीय कप्तान के नेतृत्व में तेज गेंदबाजों को मिले सबसे ज्यादा विकेट हैं. कोहली के बाद एमएस धोनी का नंबर आता है, जिनकी कप्तानी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने 60 टेस्ट मैचों में 466 विकेट हासिल किए. इस मामले में तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली (361 विकेट) और चौथे नंबर पर मोहम्मद अजहरूद्दीन (319 विकेट) हैं.

IND vs SA Test Series: टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा, बिना शतक लगाए एक टीम ने 2+ शतक लगाने वाली टीम को सीरीज में दी मात

कोहली एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिनकी कप्तानी में तेज गेंदबाजों का बॉलिंग औसत 30 से कम रहा
विराट की लीडरशिप में भारतीय तेज गेंदबाजों का बॉलिंग औसत 26 रहा. यानी तेज गेंदबाजों को हर 26 रन पर एक विकेट हासिल हुआ. यह अब तक के भारतीय कप्तानों में तेज गेंदबाजी का सबसे बेहतर औसत है. कोहली के बाद दूसरे नंबर पर कपिल देव हैं. इनकी कप्तानी में भारतीय तेज गेंदबाजों का बॉलिंग औसत 30.24 रहा. तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ (34.21) और चौथे नंबर पर मोहम्मद अजहरूद्दीन (34.45) रहे हैं.

तेज गेंदबाजों का प्रति टेस्ट मैच में विकेट लेने का आंकड़ा भी सुधरा
कोहली की कप्तानी में तेज गेंदबाजों को प्रति मैच औसत 8.7 विकेट हासिल हुए. यह अब तक के भारतीय कप्तानों के कार्यकाल में मिले प्रति टेस्ट मैच विकटों में सबसे बेहतर है. कोहली के बाद राहुल द्रविड़ का नंबर आता है, जिनकी कप्तानी में तेज गेंदबाजों को 8.4 विकेट प्रति टेस्ट मैच हासिल हुए. तीसरे और चौथे नंबर पर धोनी (7.8 विकेट/मैच) और गांगुली (7.4 विकेट/मैच) हैं.

 IND vs SA: सीरीज में एक बार भी 250 रन तक नहीं पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, फिर भी जीती बाजी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली से पहले कितने भारतीय क्रिकेटर ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, लिस्ट में 11 दिग्गजों के नाम
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
सौरव गांगुली को जय शाह ने दिया स्पेशल बर्थडे गिफ्ट, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे 'दादा'
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
पाकिस्तान में चल रहा गजब का मजाक, जिस बाबर आजम को टी20 टीम से भगाया, अब फिर उसे मिलेगी कप्तानी
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज

वीडियोज

Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget